फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Congress eyes BJP list will make a dent wherever there is opposition

MP Election 2023: भाजपा की सूची पर कांग्रेस की नजर, जहां विरोध वहां लगाएगी सेंध

Thu, 28 Sep 2023 08:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 08:43 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में दिन प्रतिदिन विधानसभा चुनाव में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दोनों ही पार्टियां अपनी गतिविधियों के साथ एक दूसरे के कामों पर पूरा ध्यान बनाए हुए हैं। कांग्रेस ऐसी सीटों की लिस्ट तैयार का रही है, जहां भाजपा में विरोध नजर आ रहा है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress eyes BJP list will make a dent wherever there is opposition
भाजपा की सूची पर कांग्रेस की नजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपने प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर दी हैं। वहीं, कांग्रेस अभी भी वेट एंड वॉच की मुद्रा में दिखाई दे रही है। दरअसल, कांग्रेस की आंखें भाजपा की ओर से जारी की गई सूचियों पर हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ऐसी विधानसभा सीटों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, जहां पर भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी में अंदर ही अंदर विरोध का ज्वाला मुखी धधक रहा है। कांग्रेस इस मौके का पूरा लाभ लेना चाहती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक 79 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम सामने कर दिए हैं। इनमें से करीब दो दर्जन सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टी में ही खुलकर प्रत्याशी का विरोध किया जा रहा है, या अपने दावेदार के लिए आवाज उठाई जा रही है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा में बन रहे नाराजगी के इस माहौल का लाभ लेते हुए भाजपा से दुखी, अनदेखी का शिकार नेताओं को अपनी तरफ करने के मूड में है। इसके लिए कांग्रेस ने ऐसी विधानसभा सीटों की लिस्ट भी बना ली है। अब आगे देखना यह होगा कि कांग्रेस भाजपा की इन लूज बालों पर किस तरह से बल्लेबाजी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दी न बोलने के निर्देश 
इधर, भाजपा भी कांग्रेस को ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहती है, जिसका वो लाभ उठा ले। भाजपा भी इस बात को भली भांति समझ रही है कि प्रत्याशी घोषित करने के बाद कई विधानसभा सीटों पर नाराजगी सामने आ रही है, लेकिन उसे यह पूरा विश्वास है कि उसकी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भले कुछ समय के लिए नाराज हो जाएं, लेकिन पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन नहीं थामेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को नाराज नेताओ के खिलाफ कुछ भी गलत न बोलने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी अनुचित टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed