फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP Congress expelled 74 rebel leaders from party; Santosh Shukla's name in both party lists

MP Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस ने 74 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला; संतोष शुक्ला इसलिए बने चर्चा का विषय

Sun, 05 Nov 2023 05:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 05 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा से उन तमाम लोगों को निकाला गया है जो चुनावी मैदान में निर्दलीय खड़े होकर पार्टी के लिए मुसीबतें पैदा करते नजर आ रहे हैं। ऐसे 74 लोगों में से संतोष शुक्ला अकेले ऐसे हैं जिन्हें कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टियों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इसे लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP Congress expelled 74 rebel leaders from party; Santosh Shukla's name in both party lists
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के बीच बीजेपी और कांग्रेस ने बागी हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी से निकाला दिया है। इनमें दोनों पार्टी के करीब 74 लोग शामिल हैं। हालांकि इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा संतोष शुक्ला की हो रही है, क्योंकि दोनों ही पार्टियों की निष्कासन सूची में संतोष शुक्ला का नाम है। जबकि संतोष शुक्ला बीजेपी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुड़वारा विधानसभा से उम्मीदवार बने हुए हैं।

विज्ञापन






मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस द्वारा जारी हुई अधिकृत प्रत्याशियों की सूचियों के बाद से एकाएक दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से बगावत कर दी और दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए। लेकिन पार्टी से उन तमाम लोगों को निकाला गया है जो चुनावी मैदान में निर्दलीय खड़े होकर पार्टी के लिए मुसीबतें पैदा करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने बड़वारा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही गीता पटेल सहित मुड़वारा की ज्योति दीक्षित और संतोष शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी से निकाल दिया। वहीं, कांग्रेस ने भी मुड़वारा से संतोष शुक्ला और बहोरीबंद से शंकर महतो को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन






भाजपा के बागी नेता संतोष शुक्ला जो दोनों पार्टियों द्वारा निकाले जाने की स्थिति में चर्चा का विषय बने हुए हैं


‘कांग्रेस की बात हजम नहीं हो रही’
निर्दलीय उम्मीदवार संतोष शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा कांग्रेस पिछले 12 साल पहले ही छोड़ दी गई थी। उसके बाद से ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसलिए बीजेपी से निष्कासन तो ठीक है कि मैंने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। लेकिन कांग्रेस की बात उन्हें हजम नहीं हुई। संतोष ने बताया कि चुनावी माहौल में कांग्रेस का निष्कासन उन्हें फ्री की पब्लिसिटी दिला रही है। फिलहाल मैं विकास के मुद्दे लेकर चुनावी मैदान में उतरा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed