{"_id":"653e0b400c7c5954c00c91b9","slug":"mp-election-2023-bjp-candidate-list-announcement-candidate-names-madhyapradesh-assembly-vidhansabha-chunav-202-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजपा ने अपने बचे दो नामों का किया एलान, सभी 230 सीटों पर उम्मीवार तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजपा ने अपने बचे दो नामों का किया एलान, सभी 230 सीटों पर उम्मीवार तय
Sun, 29 Oct 2023 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:05 PM IST
सार
Assembly Elections 2023: मप्र भाजपा ने अपनी छठी सूची भी जारी कर दी। इसमें शेष रहे दो सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। गुना से पन्ना लाल शाक्य को मैदान में उतारा है तो विदिशा से मुकेश टंडन का नाम तय किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
MP Assembly Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बचे दो प्रत्याशियों के नामों का भी एलान कर दिया। रविवार को जारी छठी सूची में शेष दो सीटों गुना और विदिशा पर नाम तय कर दिए हैं। गुना में पूर्व विधायक पन्ना लाल शाक्य को मैदान में उतारा है तो विदिशा में मुकेश टंडन भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए।
पांचवीं सूची में 92 नामों का एलान किया था। दो सीटों पर प्रत्याशी होल्ड किए गए थे। शुक्रवार को इनका भी एलान कर दिया गया है। अब सभी सीटों पर मुकाबले लॉक हो गए हैं, यानी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने तय हो गए हैं। विदिशा सीट भी भाजपा की मजबूत सीट मानी जाती थी, लेकिन 2018 में कांग्रेस के शशांक भार्गव ने यह सीट जीत ली। यहां पर तीन दावेदारों के बीच पेंच फंस हुआ था। यहां से पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई की बेटी पूर्व नपा अध्यक्ष ज्योति शाह के अलावा पिछला चुनाव हारे मुकेश टंडन भी दावेदारी कर रहे थे। मुकेश टंडन सीएम शिवराज के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा संगठन ने श्याम सुंदर शर्मा का नाम बढ़ाया था।
विज्ञापन
वहीं, गुना सीट को संघ की मजबूत सीट मानी जाती है। यह सीट संघ और भाजपा दोनों के कारण फंसी हुई थी। इस सीट पर सिंधिया परिवार का भी प्रभाव है। इसके चलते यहां पर प्रत्याशी चयन को लेकर मामला अटका रहा। अभी इस सीट पर भाजपा के गोपीलाल जाटव विधायक हैं। दरअसल, प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, मतगणना तीन दिसंबर को है।