फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Due to the negligence of the officials of the Medical University, the future of AYUSH students is in dange

Mp:मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की लापरवाही से आयुष विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट, लेट हो रहीं परीक्षाएं

Mon, 30 Sep 2024 06:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 30 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की लापरवाही आयुष विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट पैदा कर रहा है। समय पर परीक्षाएं नहीं होने से उनका पाठ्यक्रम लगातार पिछड़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
MP: Due to the negligence of the officials of the Medical University, the future of AYUSH students is in dange
मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की लापरवाही आयुष विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट पैदा कर रहा है। समय पर परीक्षाएं नहीं होने से उनका पाठ्यक्रम लगातार पिछड़ता जा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि बीते 8 साल से विश्वविद्यालय कभी भी समय पर में परीक्षाओं का आयोजन नहीं कर पाया है। जिसके वजह से कोर्स पूरा करने में ज्यादा समय लगता है। दूसरी तरफ स्टूडेंट्स मास्टर्स के लिए होने वाले इंट्रेंस एग्जाम से भी चूक जाते हैं, जिसके कारण एक साल बर्बाद होने की स्थिति बन जाती है। यूनिवर्सिटी केवल परीक्षाएं लेने में ही लेटलतीफी नहीं कर रही, जबकि परीक्षा परिणाम, अंकसूची और डिग्री के लिए स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अपने ही निर्णय को बार-बार बदल रहा है विश्वविद्यालय 
विश्वविद्यालय की एक और त्रुटि सामने आई है। दरअसल बीएएमएस तृतीय वर्ष की विश्वविद्यालय के द्वारा प्रतिवर्ष परीक्षा सही समय पर न कराने के कारण सात महीने विलंब से चल रहे हैं। इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा बीएएमएस तृतीय वर्ष की परीक्षा की समय सारणी सही समय पर नहीं निकली थी, नीमा छात्र संगठन के ज्ञापन के बाद विश्वविद्यालय ने जल्दबाजी में समय सारणी त्रुटि के साथ घोषित की थी। त्रुटि का एक बार संशोधन करके संशोधित समय सारणी विश्वविद्यालय में अपने पोर्टल पर निकाली थी, परंतु पूर्व में हुई तृतीय वर्ष की  पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित न होने के कारण 30 सितंबर से होने वाली परीक्षा को स्थगित कर नई समय सारणी निकाल दी थी जो की 6 नवंबर 2024 से होनी थी। परंतु तृतीय वर्ष का सत्र जो की पूर्व में ही विलंब से चल रहा था। नवंबर में एग्जाम होने के कारण वह और विलंब से हो जाता। विश्वविद्यालय ने छात्रों के विरोध के पश्चात अपने पोर्टल पर से संशोधित समय सारणी को हटा दिया एवं छात्रों को आश्वासन दिया है कि परीक्षाएं अक्टूबर 2024 में ही होगी।
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी 
नीमा राष्ट्रीय संयोजक विद्यार्थी प्रकोष्ठ डॉ. हरेन्द्र भदौरिया ने कहा है कि विश्वविद्यालय जल्द से जल्द परीक्षा की समय सारणी को निकाले और बार-बार उसको स्थगित ना करें। जिससे  विद्यार्थियों में मानसिक तनाव न रहे। परीक्षा अक्टूबर माह में, नहीं  तो छात्र हित में नीमा छात्र संगठन आपके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर विवश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्च में हो जानी थी परीक्षा 
पं.खुशीलाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एक विद्यार्थी ने बताया कि बीएएमएस कोर्स के सत्र 2020-21 के स्टूडेंट्स के तृतीय वर्ष के एग्जाम मार्च 2024 में हो जाने चाहिए थे। लेकिन यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी के चलते सितंबर 2024 का टाइमटेबल जारी किया गया। बताया गया कि एग्जाम 30 सितंबर से शुरु होंगे। लेकिन एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले 27 सितंबर को ही यूनिवर्सिटी ने एक और नया टाइम टेबल जारी कर दिया। जिसके मुताबिक अब परीक्षाएं दो महीने के लिए ओर टाल दी गई। नए टाइम टेबल के मुताबिक 6 नवंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी के आदेश में परीक्षा को आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed