फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Crime Read many big crime news from capital Bhopal in just one click

MP Crime: राजधानी भोपाल से अपराध की कई बड़ी खबरें, बस एक क्लिक में पढ़ें

Wed, 23 Oct 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 07:32 PM IST
सार

राजधानी भोपाल से अपराध से जुड़ी हुई कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी सहित अन्य मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
MP Crime Read many big crime news from capital Bhopal in just one click
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में हबीबगंज पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की रिपोर्ट पर साइबर जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने इंश्योरेंस पॉलिसी मेच्योर होने पर उसके भुगतान के बदले करीब 35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे। ठगी का एहसास होने पर फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जालसाजों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार (69) अरेरा कालोनी में रहते हैं। अर्धशासकीय विभाग से रिटायर होने के बाद वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते हैं। करीब तीन महीने पहले उनकी एक इंश्योरेंस पॉलिसी मेच्योर हुई थी, जिसका उन्हें करीब 45 लाख रुपये मिलना था। इस दौरान उनके पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पॉलिसी मेच्योर होने की जानकारी देते हुए भुगतान का प्रोसेस शुरू करने के लिए 55 सौ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का बोला। उसकी बातों में आकर अतुल कुमार ने उसे बताए गए यूपीआई नंबर पर पेमेंट कर दिया। उसके बाद जीएसटी चार्ज, बैंक चार्ज, एनओसी समेत विभिन्न प्रकार की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए।
विज्ञापन


अतुल ने अपने दो-तीन बैंक एकाउंट से जालसाजों के आधा दर्जन मोबाइल नंबरों पर उक्त राशि अलग-अलग समय और दिनांक में ट्रांसफर की थी। बाद में उन्हें पता चला कि यह रुपये इंश्योरेंस वाले नहीं, बल्कि साइबर जालसाजों के पास जा रहे हैं, तो उन्होंने इसकी शिकायत हबीबगंज पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरियादी द्वारा बताए गए मोबाइल नंबरों की डिटेल और खातों धारको की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट का आरोप लगाकर कार सवार इंजीनियर से अड़ीबाजी
राजधानी भोपाल में एक्सीडेंट का आरोप लगाकर लूटपाट और अड़ीबाजी करने के गिरोह सक्रिय हैं। आए दिन इस तरह की वारदातें राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होती रहती हैं, लेकिन सामान्य व्यक्ति पुलिस के चक्कर से बचने के लिए शिकायत नहीं करता, जिन मामलों में पुलिस के पास शिकायत की जाती है, उनमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। फरियादी को  कभी बैरंग लौटा दिया जाता है, कभी गुमने की शिकायल लेकर चलता कर दिया जाता है।

ताजा मामला मंगलवार देर शाम का है, जहां एक मैटेरियल टेस्टिंग लैब के संचालक को एक्सीडेंट का आरोप लगाकर दो बदमाशों ने कार रुकवाई और बातों में उलझाकर कार से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बागसेवनिया पुलिस ने इस मामले में अड़ीबाजी का प्रकरण दर्ज करने की बजाय सिर्फ मोबाइल गुमने की शिकायत लेकर फरियादी को थाने से चलता कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हर्षल पुराणिक पुत्र मनोज पुराणिक पी-2, 41, गोल्डन सिटी बागसेवनिया में परिवार के साथ रहते हैं और सिविल इंजीनियर हैं। हर्षल गुलमोहर कॉलोनी में मैटेरियल टेस्टिंग लैब है। उनके पिता लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं। हर्षल ने बताया कि कल शाम को सात बजे के बाद वे लैब से घर जाने के लिए कार से निकले थे। साढ़े सात बजे के करीब वे होशंगाबाद रोड से जाटखेड़ी की तरफ जाने वाली सड़क की तरफ मुड़ ही रहे थे कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण रुक गए। इस दौरान 35-40 साल का एक व्यक्ति लंगड़ाते हुए आया और ड्राइवर की बगल वाले गेट का कांच पीटने लगा। मैंने कांच खोला तो आरोप लगाने लगा की आपने टक्कर मार दी है, एक्सीडेंट कर दिया है।

इसी बीच एक अन्य युवक ड्राइवर साइट का कांच पीटने लगा। मैं जब ड्राइविंग साइड का कांच खोला तो वह ट्रैफिक जाम करने का आरोप लगाते हुए तुरंत कार आगे बढ़ाने के लिए धमकाने लगा। मैं उससे बात ही कर रहा था, इसी बीच जिस बदमाश ने एक्सीडेंट का आरोप लगाया था, उसने कार की सीट पर रखा मोबाइल लेकर ओझल हो गया। मैं कार को थोड़ा आगे लगाकर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा तब तक दोनों रफूचक्कर हो चुके थे।

एफआईआर की बजाय गुमने की शिकायत ली
हर्षल पुराणिक ने बताया कि घटना के बाद बागसेवनिया थाने पहुंचे और पूरी घटना बताई। लिखित में शिकायत भी की, लेकिन काई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। मोबाइल में लगी हुई सिमें बंद कराने और उसी नंबर की दूसरी सिम लेने के लिए पुलिस ने मोबाइल गुमने की शिकायत लेकर चलता कर दिया है।

शहर भर में सक्रिय हैं इस तरह का गिरोह
पुलिस सूत्रों की मानें तो कभी एक्सीडेंट तो कभी गाड़ी को कट मारकर लोगों को गिराने तो कभी किसी लड़की या महिला से छेड़छाड़ कर भागने का आरोप लगाकर लूटपाट और अड़ीबाजी का गिरोह भोपाल में सक्रिय हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन मामले सामने नहीं आ पाते। कुछ मामलों में पुलिस समझौता करा देती है, कुछ में फरियादी को पुलिस और कानूनी पचड़ों से बचने की समझाईश देकर चलता कर देती है। पुलिस की ठोस कार्रवाई नहीं होने से अड़ीबाजी करने वाले गिरोह की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जो शहरवासियों के लिए चिंता का सबब है।

पिता ने पैसे देने से मना किया तो बीकॉम छात्र ने जहर खाकर दी जान 
भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले बीकॉम छात्र की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि छात्र अपने पिता से पैसे मांग रहा था, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी गई है। जांच के बाद जहर खाने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के मुताबिक, सतेंद्र मारण पुत्र जसभान सिंह मारण (20) नयापुरा कोलार रोड पर रहता था और बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पुस्तैनी खेती के साथ प्रायवेट काम भी करते हैं। मंगलवार रात को अचानक सतेंद्र उल्टियां करने लगा तो परिजन उसे इलाज के लिए चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सतेंद्र ने अपने पिता से खर्च के लिए पैसे मांगे थे। इस पर पिता ने बोला कि कुछ समय पहले ही पैसे दिए थे। यह कहते हुए उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था। उसके बाद सतेंद्र अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि जहर खाने के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

MP Crime Read many big crime news from capital Bhopal in just one click
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर से मासूम को उठाकर ले गया पड़ोसी, की अश्लील हरकत
राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पुताई का कार्य करता है। मासूम के शोर मचाने के बाद आरोपी डर गया और मासूम दरिंदगी का शिकार होने से बच गई, जिस कॉलोनी में यह घटना हुई है, उसी कॉलोनी में महीने भर पहले पांच साल की मासूम के साथ उसके घर के सामने रहने वाले दरिंदे अतुल निहाले ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। 

शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार, छह साल की मासूम परिवार के साथ रहती है और कक्षा छठवीं की छात्रा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां घरों में कार्य करती है। कुछ दिन पहले मोहल्ले में रहने वाला राजू ओसवाल नाम का व्यक्ति उसके घर में पुताई करने गया था, तब मासूम को देखा था। मंगलवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, उसके पिता घर के अंदर नशे की हालत में सो रहा था। राजू ओसवार मौके पर पहुंचा और मासूम को अकेला पाकर उसको बहला-फुसलाकर अपने कमरे में लेकर चला गया। कमरे का दरवाजा बंद कर आरोपी राजू मासूम के साथ अश्लील हरकत करने लगा, तभी मासूम जोर से चिल्लाने लगी। आरोपी मासूम के चिल्लाने से डर गया, इसके बाद मासूम दरिंदे के चंगुल से निकलकर भागते हुए अपने घर पहुंची।

सबसे पहले बुआ तो बताया, आरोपी हिरासत में
दरिंदे की चंगुल से छूटने के बाद मासूम अपने घर पहुंची तो देखा कि अंदर पिता सो रहे हैं और जगाने के बाद भी नहीं जाग रहे। इसके बाद उसी मोहल्ले में रहने वली बुआ के यहां पहुंची और घटना बताई। बुआ ने मां को पूरी घटना बताई और घर बुलाया। इसके बाद मासूम से पूछताछ की गई और आरोपी के घर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। पीड़ित मासूम की मां और बुआ जब आरोपी के घर विरोध दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपी की पत्नी सामने आई और इस तरह की घटना होने से इंकार करते हुए माफी मांगने लगी।

इसके बाद पीड़ित परिवर थाने पहुंचा और प्रकरण दर्ज करा दिया। पीड़ित परिवार जैसे ही आरोपी के घर से निकला आरोपी राजू ओसवाल और उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक योगिता जैन से बताया कि आरोपी भोपाल छोड़कर भागने की फिराक में था, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज  किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed