फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Corona Update: Infection increased again in the state, number of active cases crossed 100, Rajgarh MP posit

MP Corona Update: प्रदेश में फिर बढ़ा संक्रमण, एक्टिव केस की संख्या 100 पार, राजगढ़ सांसद पॉजिटिव

Tue, 04 Apr 2023 10:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Apr 2023 10:22 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की तरफ से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1496 जांच में 26 कोरोना संक्रमित मिले है। पॉजिटिविटी दर 1.7 प्रतिशत पहुंच गई है।

विज्ञापन
MP Corona Update: Infection increased again in the state, number of active cases crossed 100, Rajgarh MP posit
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 26 नए संक्रमित मिले है। एक्टिव केसों की संख्या 101 पहुंच गई है। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर कोरोना पॉजिटिव मिले हुए है।
विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार की तरफ से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1496 जांच में 26 कोरोना संक्रमित मिले है। पॉजिटिविटी दर 1.7 प्रतिशत पहुंच गई है। सात मरीज ठीक हुए है। एक्टिव मरीजों की संख्या 101 है। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर कोरोना संक्रमित हो गए है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। नागर ने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में मेरे संपर्क में आने वाले लोग अपनी कोविड जांच करा लें।
विज्ञापन


सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में 14, इंदौर में 5, जबलपुर में 4 और ग्वालियर में तीन संक्रमित मिले है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 55 हजार 173 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 44 हजार 295 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 10 हजार 777 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार अप्रैल माह में पेन इंडिया मॉक ड्रील का आयोजन कर रही है। इसके तहत प्रदेश में भी 10-11 अप्रैल को स्वास्थ्य संस्थाओं की सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed