फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Corona Update: Alert regarding new variant of corona in MP, genome sequencing of positive patient's sample

MP Corona Update: एमपी में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट, पॉजिटिव मरीज के सैंपल की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

Thu, 22 Dec 2022 04:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Dec 2022 04:01 PM IST
सार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है। प्रदेश में एक्टिव केस 7 हैं। 100 लोगों का सैंपल लिए गए हैं। पॉजिटिविटी दर भी 0 है। रिकवरी दर 98.7 बनी हुई है। अब तक 13 करोड़ 35 लाख 77 हजार डोज वैक्सीन के लगाए गए हैं।

विज्ञापन
MP Corona Update: Alert regarding new variant of corona in MP, genome sequencing of positive patient's sample
मध्य प्रदेश में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट हो गई है। केंद्र सरकार के कोरोना को लेकर मिले पत्र के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार का पत्र मध्य प्रदेश सरकार को मिला है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी पॉजिटिव निकलते हैं, उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग करा ली जाए। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट को हम सैंपल भेजेंगे। ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता चल सके। बता दें केंद्र सरकार ने चीन में बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्यों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ जनता को भीड़भाड़ वाली जगह पर मॉस्क पहन कर जाने की सलाह दी गई हैं। बता दें बीएफ. 7 वैरिएंट 10 से 18 लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि बीएफ.7 के भारत में भी चार केस मिल चुके हैं। इससे संक्रमित दो-दो मरीज गुजरात और ओडिसा में मिले हैं। बीएफ.7 को ओमिक्रॉन के वैरिएंट बीए.5 का ही सब वैरिएंट बताया जा रहा है। इसकी संक्रमण क्षमता के कारण भारत की भी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक बीएफ.7 वैरिएंट कोरोना की वैक्सीन लगा चुके लोगों को भी संक्रमित करता है। यह श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता हैं। इसके बुखार, खांसी, गले में खराश,  नाक बहना, कमजोरी, थकावट जैसे लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है। प्रदेश में एक्टिव केस 7 हैं। 100 लोगों का सैंपल लिए गए है। पॉजिटिविटी दर भी 0 है। रिकवरी दर 98.7 बनी हुई है। अब तक 13 करोड़ 35 लाख 77 हजार डोज वैक्सीन के लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed