फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress started tightening the organization, gave responsibility of districts to in-charge secretaries, wa

Mp:एमपी कांग्रेस ने शुरू की संगठन में कसावट, प्रभारी सचिवों को जिलों की दी जिम्मेदारी, कार्यकारिणी का इंतजार

Sun, 08 Sep 2024 01:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में कसावट लाने के लिए जिलों के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां प्रदेश के प्रभारी सचिवों और संयुक्त सचिवों को सौंपी है। इधर 8 महीने बाद भी प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार है।

विज्ञापन
MP Congress started tightening the organization, gave responsibility of districts to in-charge secretaries, wa
पीसीसी भोपोल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लगातार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद पार्टी संगठन को मजबूत करने अलग-अलग प्रयोग करती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कमलनाथ के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान जीतू पटवारी को दी गई है।हालांकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 8 महीने में अभी तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा नहीं कर पाए हैं । जबकि राष्ट्रीय स्तर पर जमावट शुरू हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में कसावट लाने के लिए जिलों के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां प्रदेश के प्रभारी सचिवों और संयुक्त सचिवों को सौंपी है। इन्हें जिलों का प्रभार सौंपने के साथ संगठन के अन्य कार्यों के लिए भी जिम्मेदार बनाया गया है। उन्होंने संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, रणविजय सिंह को जिलों का प्रभार दिया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने दी।
विज्ञापन


जाने किसको कौन से जिले की मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी चंदन यादव को श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, पन्ना और जबलपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यादव के साथ समन्वय के लिए युवा कांग्रेस और इंटक को भी शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आनंद चौधरी को रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिण्डौरी, अनूपपुर आदि जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भी इन जिलों में समन्वय हेतु चौधरी के साथ जोड़ा गया है। अभा कांग्रेस के सचिव मप्र प्रभारी रणविजय सिंह लोचभ को कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और उमरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंह के साथ समन्वय हेतु एनएसयुआई और सोशल मीडिया को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी संजय दत्त को एमपी के झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, भोपाल, शाजापुर, आगर मालवा, उज्जैन, देवास, इंदौर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिलों में दत्त के साथ समन्वय बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed