{"_id":"650934994be6182c4c06ff07","slug":"mp-congress-more-than-1300-suggestions-reached-the-promissory-note-committee-of-congress-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: कांग्रेस की वचन पत्र समिति के पास पहुंचे 1300 से अधिक सुझाव, लोगों ने रखीं ऐसी-ऐसी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: कांग्रेस की वचन पत्र समिति के पास पहुंचे 1300 से अधिक सुझाव, लोगों ने रखीं ऐसी-ऐसी डिमांड
Tue, 19 Sep 2023 11:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:11 AM IST
सार
MP Congress: कांग्रेस की वचन पत्र समिति ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करने के लिए आम जन से भी सुझाव मांगे थे। इसमें अब तक 13 सौ से अधिक सुझाव समिति के पास आ चुके हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अपने वचन पत्र में क्या योजनाएं रखें इसके लिए आमजन भी बढ़-चढ़कर पार्टी को अपने सुझाव भेज रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पास अब तक 1300 से अधिक सुझाव वचन पत्र में शामिल करने के लिए आ चुके हैं। इनमें से करीब 600 सुझाव केवल प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को ही भेजे गए हैं। इसके साथ ही लोगों ने वचन पत्र के लिए बनाई गई समिति को और उनके सदस्यों को भी अलग अलग माध्यमों से सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
मनरेगा से किसानों को मजदूर दिलाएं
पार्टी के पास एक सुझाव ऐसा आया है जिसमें एक किसान ने मजदूरी का भुगतान मनरेगा के माध्यम से करवाए जाने की बात कही है।शिवपुरी के इस किसान का मानना है कि किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। मजदूर समय पर मिलते नहीं हैं। ऐसे में मनरेगा जैसी योजना के जरिए न सिर्फ किसान को मजदूर उपलब्ध करवाए जाएं बल्कि उनका भुगतान भी मनरेगा योजना में सरकार ही करे।
विज्ञापन
शराबबंदी का भी आया सुझाव
इसके साथ ही एक सुझाव शराबबंदी के लिए आया है। यह सुझाव एक महिला ने भेजा है। उसका मानना है कि कांग्रेस को अपने वचन पत्र में शराबबंदी का वचन शामिल करना चाहिए। इससे महिलाओं का समर्थन बड़ी संख्या में कांग्रेस को मिल सकता है। इसके साथ वचन पत्र के शामिल करने के लिए युवा, रोजगार, पर्यटन को बढ़ावा देने, उद्योग से जुड़े कई सुझाव भी कांग्रेस की वचन पत्र समिति के पास पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अपना वचन पत्र तैयार कर रही है। इसके लिए पार्टी ने एक समिति बनाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने की अब तक 11 घोषणाएं
इधर, कांग्रेस की और से मध्य प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये महीना देने, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली निशुल्क और 200 यूनिट आधी दर पर देने, पुरानी पेंशन योजना के साथ किसानों की कर्ज माफी जैसी अब तक 11 घोषणाएं की जा चुकी हैं।
पत्ते खोलकर फंसी कांग्रेस
दूसरी ओर अब ये बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई नई घोषणा अभी नहीं की जाएगी, क्योंकि कांग्रेस के घोषणा करते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उसका तोड़ निकाल लेते हैं। इससे घोषणा का महत्व कम हो सकता है। इसलिए अब कांग्रेस अपने पत्ते खोलने के मूड में नहीं है। सीधे वचन पत्र को ही जनता के सामने लाया जाएगा।
