फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress leader Mishra taunts Jabalpur Collector's 'success post', says you deserve to be awarded 'Madhya

MP: जबलपुर कलेक्टर की ‘सफलता पोस्ट' पर कांग्रेस नेता मिश्रा का तंज, बोले-आप ‘मध्य प्रदेश रत्न’ से नवाजने योग्य

Sun, 03 May 2026 05:51 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 03 May 2026 05:51 PM IST
सार

बरगी क्रूज हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन को लेकर कलेक्टर के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने “शव बरामद” को सफलता बताने पर तंज कसा, जिसके बाद संवेदनशीलता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
MP: Congress leader Mishra taunts Jabalpur Collector's 'success post', says you deserve to be awarded 'Madhya
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता केके मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरगी क्रूज हादसे के बाद जारी सर्च ऑपरेशन को लेकर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कलेक्टर द्वारा दो बच्चों के शव बरामद किए जाने को सफलता बताने पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कलेक्टर साहब, ‘बरगी क्रूज हादसे’ में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बच्चों के शव ‘और मिले’ के बजाय ‘बरामद’ करने की ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होने पर आपको हार्दिक बधाइयां…”। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि DM साहब, आप ‘भारत रत्न’ तो नहीं, लेकिन मध्य प्रदेश रत्न के सम्मान के योग्य जरूर हैं…”। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे प्रशासन की संवेदनहीन भाषा बताया, तो कुछ ने सर्च ऑपरेशन की सफलता को सकारात्मक रूप में देखने की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला
विज्ञापन


यह था कलेक्टर का पोस्ट?
कलेक्टर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया था कि सर्च ऑपरेशन में दो बच्चों के शव बरामद करने में मिली सफलता। सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?

हादसे के बाद लगातार उठ रहे सवाल
बरगी क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद पहले ही सुरक्षा, बीमा और संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हैं। अब प्रशासन की भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। लोग इसे संवेदनहीनता बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed