{"_id":"669cbfe3eef1cce39007cdb7","slug":"mp-cm-yadav-congratulated-on-guru-purnima-said-india-has-been-leading-the-world-on-the-strength-of-our-cul-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: गुरु पूर्णिमा पर सीएम यादव ने दी बधाई, बोले-हमारी संस्कृति के बलबूत पर भारत दुनिया का नेतृत्व करता रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: गुरु पूर्णिमा पर सीएम यादव ने दी बधाई, बोले-हमारी संस्कृति के बलबूत पर भारत दुनिया का नेतृत्व करता रहा है
Sun, 21 Jul 2024 01:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति के बदलबूत पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व करता रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
विस्तार
मध्य प्रदेश में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार कई जगह स्कूलों में वीणा वादिनी मां सरस्वती वंदना, गुरू वंदना एवं दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के कार्यक्रम हुए। गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान और शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण आयोजित हुए। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने विश्वविद्यालय के कुलपतियों का नाम बदलकर कुलगुरु किया है क्योंकि गुरु परंपरा हमारी आदिकाल से चली आ रही है। हमारी संस्कृति, शिक्षा और जीवन शैली के बलबूते पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व करता रहा है। ऐसा माना जाता है कि अपने गुरुकुल की स्थापना के बलबूते पर मानव संस्कृति के लिए जानी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेरी अपनी ओर से सभी आध्यात्मिक संतो, शिक्षको, प्राध्यापक, कुलगुरु और और पूरे प्रदेशवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हो रहे गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में हमारे माता-पिता के बाद हमारे जीवन का नया पदार्पण होता है तो संस्कारित और शिक्षित रूप से जो जीवन का बदलाव आता है वो विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिसको प्राचीन काल में गुरुकुल परंपरा कहते आए थे। इसलिए नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशीला, उज्जैन का सांदीपनि आश्रम यह वह गुरुकुल है जिन्होंने अपनी मौजूदगी में एक नया इतिहास रचा और भारत में एक अलग पहचान बनाई। दुनिया के तमाम युवा इन गुरुकुलों में शिक्षा लेने के लिए भारत आया करते थे। उस परंपरा की पुनर्स्थापना हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहा है। सभी चीजों में बदलाव आया है। सीएम ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस व्यवस्था के आधार पर हमारी प्राचीन मान्यताओं के बलबूते पर क्योंकि गुरु परंपरा ये हमारे आदिकाल से श्रद्धा की एक अलग अवस्था है इसलिए गुरुकुल की व्यवस्था पुनर्स्थापित हो गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेरी अपनी ओर से बधाई।