फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM stopped his convoy and drank tea at a small shop, paid online, the chaat vendor was overjoyed

MP: सीएम ने काफिला रुकवाकर छोटे दुकानदार की दुकान पर पी चाय, ऑनलाइन भुगतान किया, खुशी से झूम उठा चाट विक्रेता

Tue, 17 Jun 2025 09:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Jun 2025 09:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर अपनी सादगी और आम लोगों से आत्मीय जुड़ाव के लिए चर्चा में हैं। जबलपुर दौरे के दौरान उन्होंने अचानक काफिला रुकवाकर सड़क किनारे एक छोटी चाय की दुकान पर चाय पी और दुकानदार से आत्मीय बातचीत की।

विज्ञापन
MP: CM stopped his convoy and drank tea at a small shop, paid online, the chaat vendor was overjoyed
सीएम ने काफिला रोकवाकर छोटे दुकानदार के पास पी चाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आमजन से आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला जब उन्होंने सोमवार को जबलपुर से डुमना एयरपोर्ट जाते समय अचानक अपने काफिले को रुकवाया और अंधमूक चौराहे पर स्थित शंकर चाट भंडार में चाय पी। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग और दुकानदार चौंक गए। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और अखिलेश जैन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दुकानदार ब्रजेश लोधी से न केवल चाय पी, बल्कि उनका हालचाल भी जाना और ऑनलाइन भुगतान कर उदारता का परिचय दिया। ब्रजेश लोधी ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि मेरी छोटी सी दुकान में मुख्यमंत्री आकर चाय पिएंगे। वे बड़े सहज और सरल स्वभाव के हैं। उन्होंने मुझसे आत्मीयता से बात की और मेरे परिवार के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री की यह सादगी और जमीन से जुड़ा व्यवहार छोटे दुकानदारों और आम लोगों के दिलों को छू गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- तीन साल में गंगानगर तक बहेगा सिन्धु जल, पाकिस्तान बूंद-बूंद के लिए तरसेगा
विज्ञापन


बता दें इससे पहले सतना जिले के चित्रकूट में परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा करते समय उन्होंने एक छोटी सी चाय की दुकान देखी और वहीं रुक गए। खास बात यह रही कि सीएम खुद चाय बनाने लगे और अदरक वाली चाय तैयार कर लोगों को भी पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पचमढ़ी प्रशिक्षण: शाह की बंद कमरे में चुनिंदा नेताओं संग चर्चा, मंत्रियों को दी ‘बयानबाजी से बचने’ की नसीहत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed