फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Shivraj opened box of gifts in street vendors conference ID card will be made for street vendors

MP: पथ विक्रेता सम्मेलन में CM शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा, सड़क पर सामान बेचने वाले का बनेगा आई कार्ड

Sat, 23 Sep 2023 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 03:53 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 'पथ विक्रेता महासम्मेलन' का आयोजन किया गया था। इसमें सीएम ने कई घोषणाएं की। उन्होंने पीएम स्व-निधि और मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना की जानकारी दी।

विज्ञापन
MP CM Shivraj opened box of gifts in street vendors conference ID card will be made for street vendors
CM शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव और शहर में सड़क पर सामान बेचने वालों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। अलग-अलग जगह चिन्हिंत कर हॉकर्स कॉर्नर बनाए जाएंगे। पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड का गठन होगा। यह घोषणाएं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'पथ विक्रेता महासम्मेलन' में की।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम स्व-निधि और मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना इसलिए बनाई गई हैं ताकि हमारे पथ विक्रेता भाई-बहन आर्थिक रुप से सशक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि मैंने तय कर दिया कि मध्यप्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी, ताकि गरीबों के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं ये फैसला कर रहा हूं कि पथ विक्रेता भाई-बहनों द्वारा ₹50 हजार का ऋण बैंक को लौटाने पर उन्हें ₹1 लाख तक का ऋण भी दिया जाएगा। साथ ही हमने ये निर्देश दिए हैं कि अब कहीं भी तहबाजारी वसूल नहीं की जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सम्मेलन में पथ विक्रेता भाई-बहनों के स्टॉल्स का अवलोकन कर विविध व्यंजनों का स्वाद लिया, चाय पी और उनसे संवाद भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फुटपाथ पर स्टॉल लगाकर सामान बेचने वाले छोटे दुकानदार मौजूद थे।

कोविड महामारी के दौरान शहरी नगरीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग पथ विक्रेताओं को 10 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार रूपये की कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किये जाने के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि योजना जुलाई 2020 से प्रारंभ की गई है। अब तक 3 लाख 38 हजार से अधिक हितग्राही मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ-विक्रेता योजना से लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह पीएम स्वनिधि योजना में 8 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed