{"_id":"603132aa8ebc3ee97e2931ae","slug":"mp-cm-shivraj-inconvenience-in-sleeping-congress-alleged-corruption-in-mosquito-killing-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज को सोने में हुई असुविधा पर कांग्रेस का तंज, कहा- मच्छर मारने की दवा में भी भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज को सोने में हुई असुविधा पर कांग्रेस का तंज, कहा- मच्छर मारने की दवा में भी भ्रष्टाचार
Sat, 20 Feb 2021 09:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र सलुजा
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधी प्रवास के दौरान मच्छर काटने से सोने में हुई परेशानी को लेकर कांग्रेस ने तंज किया है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नीत सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि मच्छर मारने की दवा में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
एक सब इंजीनियर को किया गया निलंबित
बता दें, मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के सीधी जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मच्छरों और ओवरहेड टंकी से पानी बहने के कारण ठीक से सो नहीं सके थे। इसके कारण अधिकारियों ने घोर लापरवाही बरतने के लिए एक सब इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
दवा इतनी मिलावटी की मच्छर नहीं मरते : कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसे मामले में कहा कि मच्छर मारने की जो दवा छिड़की जाती है वह इतनी मिलावटी होती है कि उससे मच्छर भी नहीं मरता। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा, ‘शिवराज जी, आपको मच्छर काटे तो शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निलंबित। आप लिफ्ट में फंसे तो भी अधिकारी-कर्मचारी निलंबित। प्रदेश की गरीब जनता को रोज मच्छर काट रहे है, रोज उनका खून चूस रहे हैं, उनको मच्छर जनित बीमारियां डेंगू- मलेरिया हो रही है और आपका स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ है।’
विज्ञापन
कलेक्टर बोले-सब इंजीनियर ने की घोर लापरवाही
इस बीच सीधी के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि सब इंजीनियर बाबूलाल गुप्ता को सर्किट हाउस की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वीवीआईपी (मुख्यमंत्री चौहान) आए थे, तो उन्हें (गुप्ता को) यह देखना चाहिए था। बाबूलाल गुप्ता ने घोर लापरवाही की। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या गुप्ता के अलावा सर्किट हाउस के किसी अन्य कर्मचारी को भी इस मामले में निलंबित किया गया है, तो उन्होंने कहा, नहीं अब तक नहीं किया गया है। अभी तो जिम्मेदारी तय की जानी है। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से उनके घरों में मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने बुधवार को सीधी आए हुए थे।