फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM's first visit to a religious place after liquor ban today, will visit Peemambara Mai, PM will come to A

MP News: CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे पीतांबरा माई के दर्शन, शराबबंदी के बाद किसी धार्मिक शहर का पहला दौरा

Fri, 04 Apr 2025 07:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Apr 2025 07:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नवरात्रि के छठे दिन दतिया स्थित पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए जाएंगे। यह उनका शराबबंदी के बाद पहला धार्मिक स्थल दौरा होगा। डॉ. यादव इस अवसर पर मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे दतिया में आयोजित धन्यवाद सभा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP: CM's first visit to a religious place after liquor ban today, will visit Peemambara Mai, PM will come to A
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नवरात्रि के छठे दिन दतिया स्थित पीतांबरा माई के दर्शन करेंगे। धार्मिक नगरों एवं ग्राम पंचायतों में शराबबंदी लागू होने के बाद किसी धार्मिक स्थल का ये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पहला दौरा होगा। लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को हुई कैबिनेट में 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में शराबबंदी के फैसले को मंजूरी दी गई थी। सभी 19 धार्मिक स्थलों पर एक अप्रैल से शराबबंदी लागू हो गई है। इसमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की संपूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुंडलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त बार एवं मदिरा दुकानों को बंद किया जा चुका है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: केंद्र ने एमपी को दी चार सड़क परियोजनाओं की सौगात, 4302 करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन


पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार सुबह दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद दतिया स्थित स्टेडियम में धन्यवाद सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.45 बजे मुख्यमंत्री दतिया पहुंचकर पीतांबरा माई के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में 15008 वक्फ की संपत्तियां, भोपाल में सबसे ज्यादा, 90% पर मुस्लिमों का ही अवैध कब्जा

अशोकनगर में तैयारियां का लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को अशोकनगर जिले की तहसील ईसागढ़ की ग्राम पंचायत आनंदपुर स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया से दोपहर 01.10 बजे आनंदपुर ट्रस्ट हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री आनंदपुर ट्रस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे आनंदपुर ट्रस्ट हेलीपेड से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed