फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav Urges Voters to Trust SIR, Says 18+ Youth Must Register Their Names

एमपी: एसआईआर को लेकर सीएम मोहन यादव की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, 18+ युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर जुड़वाएं

Mon, 05 Oct 2026 03:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 05 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर दर्ज कराएं।

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav Urges Voters to Trust SIR, Says 18+ Youth Must Register Their Names
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लोकतंत्र के लिए जरूरी प्रक्रिया बताया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि एसआईआर को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर भरोसा न करें और निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रिया के अनुसार ही जानकारी लें। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब मतदाता सूची अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। एसआईआर के जरिए मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इसमें हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करें और निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया, भाजपा का पटलवार
विज्ञापन


निर्धारित प्रक्रिया पर विश्वास करें
सीएम   मोहन यादव ने कहा कि एसआईआर को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। फॉर्म 6 और डिक्लेयेरशन सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरा आग्रह है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और प्रत्येक नागरिक अपने नाम की भी पुष्टि करे। आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में लगी ऐसी प्रदर्शनी, जहां अपराध की सूचना से कोर्ट के फैसले तक की पूरी कहानी लाइव दिखाई जा रही

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगा रहे आरोप 
बता दें मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विपक्षी पार्टियां विरोध कर रहा हैं। इसको लेकर सीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयोग के सदस्यों वाली एक संवैधानिक संस्था को मिली शक्तियों का इस्तेमाल कानून के तहत जरूरी सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का पालन किए बिना किया जा रहा हैं। इनके द्वारा एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 माह के करीब 14 बार मतदात सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन और आयोग के टेक्नोलॉजी सिस्टम से जुड़े फैसलों पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed