फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav Removes Gwalior CSP, Suspends Eight Police Personnel After Sheetla Mata Temple Accident

एमपी: ग्वालियर हादसे के बाद पुलिस महकमे पर सीएम का एक्शन, सीएसपी को हटाया; आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 18 Oct 2026 01:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 18 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस महकमे पर कार्रवाई की है। झांसी रोड के सीएसपी को हटाने के साथ आठ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है।
 

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav Removes Gwalior CSP, Suspends Eight Police Personnel After Sheetla Mata Temple Accident
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटा दिया गया है। वहीं, तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। हादसे में श्रद्धालुओं की मौत के बाद पुलिस की भूमिका और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सरकार ने जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई की जद में झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी में निवेश के लिए आंध्र के उद्योगपतियों को सीएम ने साधा, जीआईएस-2027 का दिया न्योता
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिवराज का विपक्ष पर निशाना: ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर कसा तंज, बोले- भारत में तुम्हारी दाल गल क्यों नहीं रही?


बाबा महाकाल से प्रार्थना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। उन्होंने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें-  एमपी में पर्यावरण विभाग में घमासान! सिया अध्यक्ष ने एसीएस और सदस्य सचिव को निलंबित करने की मांग की

दो मंत्रियों को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश
घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री एदल सिंह कंषाना और मंत्री राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। हादसे में प्रभावित परिवार ग्वालियर के अलावा शिवपुरी और श्योपुर के भी बताए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से साफ है कि सरकार ने मामले में विभागीय जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed