फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Woos Andhra Investors for State Investment, Invites Them to GIS 2027

मध्यप्रदेश: एमपी में निवेश के लिए आंध्र के उद्योगपतियों को सीएम ने साधा, जीआईएस-2027 का दिया न्योता

Sat, 17 Oct 2026 09:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 17 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्हें भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने का न्योता दिया। टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।  

विज्ञापन
MP CM Woos Andhra Investors for State Investment, Invites Them to GIS 2027
सीएम यादव की आंध्र प्रदेश के सीएम से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश के उद्योगपतियों से मुलाकात की। विजयवाड़ा में उन्होंने टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग, पर्यटन, अधोसंरचना और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के निवेशकों से चर्चा कर भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2027 में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की औद्योगिक नीतियों और निवेश की संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में पर्यावरण विभाग में घमासान! सिया अध्यक्ष ने एसीएस और सदस्य सचिव को निलंबित करने की मांग की
विज्ञापन


धार के पीएम मित्र पार्क में निवेश का न्योता
टेक्सटाइल क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने मोहन स्पिनटेक्स इंडिया और अनंत लक्ष्मी स्पिनिंग मिल्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने धार के पीएम मित्र पार्क और कपास उत्पादक क्षेत्रों में इकाइयां स्थापित करने का आमंत्रण दिया। चर्चा में सूत कताई, कपड़ा बुनाई और प्रसंस्करण इकाइयों की संभावनाओं पर विचार हुआ। कृषि क्षेत्र में जैव उर्वरक और लॉजिस्टिक्स में निवेश पर भी चर्चा की गई। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेनाली डबल हॉर्स के साथ दलहन उत्पादक क्षेत्रों में दाल मिल लगाने और कॉन्टिनेंटल कॉफी के साथ कॉफी ब्लेंडिंग, पैकेजिंग और वितरण केंद्र विकसित करने की संभावनाएं तलाशीं गईं। इंजीनियरिंग क्षेत्र में कलपुर्जे, मशीनिंग और सर्विस सेंटर स्थापित करने पर भी बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: दीपावली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन, एक्सप्रेस-वे के आसपास नए औद्योगिक क्षेत्र की तैयारी

सिंहस्थ के लिए होटल और पर्यटन क्षेत्र पर फोकस
मुख्यमंत्री ने फॉर्च्यून मुरली ग्रुप के साथ उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर में होटल और पर्यटन सुविधाओं के विकास पर चर्चा की। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया गया। सौर ऊर्जा और अधोसंरचना क्षेत्र में ऋत्विक प्रोजेक्ट्स, बोंडाडा ग्रुप और नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई। इसमें सिंचाई, रेलवे, सौर ऊर्जा, बैटरी भंडारण और बड़े निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश के अवसर शामिल रहे। 


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश:   जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मुरैना में सीएम यादव ने दिए निर्देश

निवेशक सम्मेलन में उद्योगपतियों को बुलाया
मुख्यमंत्री ने दुबई और मिडिल ईस्ट के प्रतिनिधियों से खाड़ी देशों के निवेशकों तथा प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश से जोड़ने पर बातचीत की। आंध्र प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को भी उद्योग प्रतिनिधिमंडल के साथ समिट में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे और उनके अनुसार, लगभग एक तिहाई प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने जबलपुर-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर और ग्वालियर की टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भी उल्लेख किया। विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री की अभिनेता विजय देवरकोंडा, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से भी मुलाकात हुई।

अमरावती की शहरी विकास परियोजनाओं को समझेंगे मध्यप्रदेश के अधिकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुनियोजित शहरीकरण, आधुनिक बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के तरीकों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने अमरावती में विकसित की जा रही डिजिटल, स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल एकीकृत टाउनशिप परियोजना की विशेषताओं को भी जाना। उन्होंने मध्यप्रदेश में इंदौर-उज्जैन और भोपाल मेट्रोपॉलिटन परियोजनाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही जबलपुर और ग्वालियर में भविष्य की शहरी विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। बैठक में आधुनिक शहरों के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नियोजित शहरीकरण से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed