{"_id":"688ccdf8a4e79577810e9b94","slug":"mp-cm-meets-pm-dr-yadav-said-pm-modi-has-given-his-approval-to-participate-in-the-bhoomipujan-of-pm-mitra-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पीएम से सीएम की मुलाकात, डॉ. यादव बोले- PM मोदी ने पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन में शामिल होने स्वीकृति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पीएम से सीएम की मुलाकात, डॉ. यादव बोले- PM मोदी ने पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन में शामिल होने स्वीकृति दी
Fri, 01 Aug 2025 07:53 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जल्द मध्यप्रदेश आएंगे और मेट्रो परियोजना, पीएम मित्र पार्क जैसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं खाद आपूर्ति को लेकर विपक्ष की आलोचना पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश में आगामी विकास परियोजनाओं में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने प्रदेश की मेट्रो परियोजना के उद्घाटन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े कार्यक्रम और पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन के लिए मध्यप्रदेश आने की मौखिक स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि यह पार्क आदिवासी अंचल में स्थापित किया जाएगा और इससे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का प्रदेश के विकास के प्रति जो सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। मैं यह बात मध्यप्रदेश की जनता को बताते हुए गर्व और प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में बिना हेलमेट नहीं मिला पेट्रोल, लोगों ने दूसर का हेलमेट लेकर भराया पेट्रोल,कई लोगों को लौटाया
खाद वितरण पर कांग्रेस को घेरा
खाद आपूर्ति को लेकर विपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दोहरी नीति अपनाती रही है। उनके शासन में खाद की कालाबाजारी और हाहाकार जगजाहिर है। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खाद आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है और राज्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल यौन शोषण केस: यासीन मछली पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर होटल में किया था शोषण