Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Cabinet Meeting Update Mohan Yadav Govt Approved Proposals City Gas Distribution Policy Key Details

MP Cabinet Meeting: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी, मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए बड़े फैसले

Tue, 11 Feb 2025 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Feb 2025 02:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने फिल्म पर्यटन नीति, पर्यटन नीति और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी  समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। सीएम यादव की अध्यक्षता में मंगलवार के मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई थी।

विज्ञापन
MP Cabinet Meeting Update Mohan Yadav Govt Approved Proposals City Gas Distribution Policy Key Details
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अलग-अलग विभागों की सात नीतियों को स्वीकृति दी है। इसमें एक प्रदेश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) पॉलिसी 2025 को लागू करने का फैसला लिया है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य घरों और उद्योगों को स्वच्छ और सस्ती गैस प्रदान करना है। इसके तहत पाइप लाइन के माध्यम से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी, जिससे गैस सिलेंडर के मुकाबले सस्ती और सुरक्षित गैस मिलेगी। इसके अलावा, सीएनजी गैस स्टेशन के माध्यम से वाहनों में सीएनजी का उपयोग किया जाएगा, जो पेट्रोल और डीजल से सस्ता और पर्यावरण के लिए बेहतर है। इसके अलावा, पॉलिसी के तहत सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिशत लाइफटाइम मोटर वाहन कर में छूट दी जाएगी, जो एक साल तक लागू रहेगी। इससे वाहनों का संचालन सस्ता होगा। नीति के अंतर्गत विभिन्न अनुमतियां सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से प्राप्त करने के लिए अधिकतम कार्य दिवस 60 दिन एवं पाइप लाइन बिछाने की अनुमति के लिए अधिकतम कार्य दिवस 77 दिन निर्धारित किए गए हैं। प्रावधान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत कारोबार करने में आसानी के लिए किए गए हैं। साथ ही पॉलिसी में सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रतिशत जीवनकाल मोटरयान कर में छूट दी जाएगी। वाहनों का पंजीयन शुल्क यथावत् रहेगा। यह छूट पॉलिसी लागू होने के एक वर्ष तक लागू रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed