फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Cabinet Meeting: CM Yadav's address before cabinet meeting, said- IT conclave will be held in Indore

MP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव का संबोधन, बोले- इंदौर में 27 अप्रैल को होगी आईटी कॉन्क्लेव

Tue, 01 Apr 2025 03:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने एमएसएमई भुगतान, विक्रम संवत 2082, "स्कूल चलें हम" अभियान, सीएम राइज विद्यालयों का नाम परिवर्तन, आईटी कॉन्क्लेव, औद्योगिक महिला हॉस्टल योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान और गेहूं उपार्जन की प्रगति पर जानकारी दी। 

विज्ञापन
MP Cabinet Meeting: CM Yadav's address before cabinet meeting, said- IT conclave will be held in Indore
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रीगण को दिए संबोधन में राज्य शासन की प्राथमिकताओं और गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने ये भी बताया कि इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा एकमात्र राज्य है, जहां वृहद और लघु सूक्ष्म, मध्यम उद्योगों को समस्त राशि का भुगतान पूर्ण हो चुका है। लगभग 2500 इकाइयों को यह लाभ मिल रहा है। औद्योगिक इकाइयों को कुल 3100 करोड़ की राशि जो वर्षों से दी जाना लंबित थी, प्रदान करने का कार्य किया गया है। एमएसएमई इकाइयों के लिए 216 करोड़ और वृहद इकाइयों के लिए 1777 करोड़ की राशि इसमें शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता के लिए मंत्री परिषद सदस्यों को बधाई भी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की दी विक्रम संवत2082 की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सर्वप्रथम सभी मंत्रियों को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा का अपना महत्व है। यह सौभाग्य की बात है कि सम्राट विक्रमादित्य मध्य प्रदेश से हैं। विक्रम संवत शुभारंभ पर महत्वपूर्ण प्रकल्प प्रदेश में प्रारंभ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम राइज स्कूल अब सांदीपनि स्कूल, सीएम बोले-यह नाम अंग्रेजों के जमाने जैसा, स्कूल चलें हम अभियान शुरू

स्कूल चलें हम अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से स्कूल चलें हम अभियान प्रारंभ हुआ है। इस अभियान के तहत चार दिवसीय विशेष गतिविधियां हो रही हैं। मंत्रिगण अपने प्रभार के जिले में एक से चार अप्रैल तक प्रवेश उत्सव  को सफल बनाने का प्रयास करें। राज्य में लगभग 85 लाख विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ में ही पाठ्य पुस्तकें प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों खेलकूद आदि से संबंधित कैलेंडर तैयार कर क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है।

सीएम राइज विद्यालयों का नाम अब सांदीपनी विद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को अवगत करवाया कि सीएम राइज विद्यालयों का नाम अब सांदीपनि विद्यालय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। सूचना प्रौद्योगिकी की दृष्टि से मध्य प्रदेश में इंदौर संभावना से भरा क्षेत्र है। यहां लगभग 200 कंपनियों की भागीदारी कॉन्क्लेव में रहेगी।

उद्योगों में कार्यरत बहनों को रहवास सुविधा के लिए 284 करोड़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की औद्योगिक कामकाजी बहनों की रहवास सुविधा के लिए 284 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है, जो 5000 से अधिक महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा के लिए रहेगी।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अब पुलिस अधीक्षक कर सकेंगे जिलों के अंदर डीएसपी के ट्रांसफर, अधिकारियों में मतभेद

जल गंगा संवर्धन अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि 30 मार्च से  यह अभियान प्रारंभ किया है। अभियान आगामी 30 जून तक चलना है। प्रदेश में 90 दिन से अधिक चलने वाले इस अभियान के निश्चित ही अच्छे परिणाम आएंगे। ऐसा विश्वास है कि इस अभियान को सरकार और समाज द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित कर सफल बनाया जाएगा।

गेहूं उपार्जन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में गेहूं उपार्जन का उल्लेख करते हुए बताया कि गत 15 मार्च से उपार्जन प्रारंभ हुआ है। किसानों को 2600 रुपये प्रति क्विंटल की राशि मिल रही है। प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि तौल कांटे आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इस कार्य के सुचारु संचालन में सहयोग करें। प्रदेश में 14.76 लाख किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया है। अब तक 8 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन लगभग एक लाख किसानों से किया जा चुका है। इस माह अर्थात अप्रैल में उपार्जन कार्य में गति आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed