फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Budget 2024 Congress Mlas Protest Against Nursing Scam Sit Under Gandhi Statue

MP: नर्सिंग एप्रिन पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, गांधी प्रतिमा में सामने जमकर किया हंगामा

Mon, 01 Jul 2024 01:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

MP: विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक नर्सिंग के एप्रिन पहनकर पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। सभी विधायक विधानसभा परिसर स्थित गांधी की प्रतिमा के पास नर्सिंग एप्रिन पहन कर जमकर हंगामा किया।
 

विज्ञापन
MP Budget 2024 Congress Mlas Protest Against Nursing Scam Sit Under Gandhi Statue
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज सोमवार को हुआ। सत्र के पहले ही कांग्रेस हंगामा के मूड में दिखी। कांग्रेस विधायकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार की विधानसभा आसान  होने वाली नहीं है। सदन की कार्रवाई शुरु होने से पहले ही कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा परिसर स्थित गांधी की प्रतिमा के पास नर्सिंग एप्रिन पहन कर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


गले में नर्सिंग घोटाले की चिट लगाकर सदन में दाखिल हुए विधायक
खास बात यह भी थी कि कांग्रेस के सभी विधायक एप्रिन पहनने के साथ ही गले में नर्सिंग घोटाले की चिट लगाकर सदन में दाखिल हुए। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में बड़ा नर्सिंग घोटाला हुआ है और पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की देख रेख में पूरा घोटाला किया गया है लिहाजा इतने बड़े घोटाले की जांच चल रही है तो नैतिकता के आधार पर भाजपा सरकार को विश्वास सारंग का इस्तीफा लेना चाहिए।        

विज्ञापन

बच्चों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसी को तो लेना पड़ेगा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस दौरान साफ शब्दों में कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है उसकी जिम्मेदारी तो किसी को लेनी होगी। जिन बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है उनसे जाकर पूछो उनके दिल में क्या गुजर रही है।                                    

विज्ञापन
विज्ञापन


सारंग के इस्तीफे पर अड़े नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विश्वास सारंग का इस्तीफा नहीं हो जाता है, तब कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस के जवाब में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को कुछ नहीं आता। उन्हें अभी बहुत सीखने की जरुरत है। जब मामला सीबीआई के पास है और उसमें जांच चल रही है तो इंतजार करें कुछ दिनों में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान कहा कि सीबीआई भी तरीके से जांच नहीं कर रही है। सीबीआई के ही कई अफसर इसी मामले में जेल में है। सरकार को इस मामले को लेकर पूर्व जजों की एक कमेटी बनाने चाहिए जिसमें शिकायतकर्ता को भी शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed