फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Results: Government Schools Dominate—Public Schools Outperform Private Ones; CM Congratulates Teacher

MP Board Result: सरकारी स्कूलों का दबदबा, प्राइवेट से आगे निकले शासकीय विद्यालय, CM ने दी शिक्षकों को बधाई

Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 15 Apr 2026 05:46 PM IST
सार

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों में इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। 10वीं में 76.80% और 12वीं में 80.43% रिजल्ट के साथ शासकीय विद्यालय आगे रहे। छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सफलता के लिए शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी।

विज्ञापन
MP Board Results: Government Schools Dominate—Public Schools Outperform Private Ones; CM Congratulates Teacher
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के इस साल के नतीजों में एक बड़ा बदलाव साफ दिखाई दिया। सरकारी स्कूलों ने प्रदर्शन में प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार अब जमीन पर नजर आने लगा है।
विज्ञापन


10वीं में सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी
हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत रहा, जबकि अशासकीय (प्राइवेट) स्कूलों का रिजल्ट 68.64 प्रतिशत रहा। यानी सरकारी स्कूल करीब 8 प्रतिशत से आगे रहे। इस परीक्षा में कुल 8,97,061 छात्र शामिल हुए, जिनमें 73.42% नियमित और 26.38% स्वाध्यायी परीक्षार्थी पास हुए। खास बात यह रही कि छात्राओं का प्रदर्शन (77.52%) छात्रों (69.31%) से बेहतर रहा।
विज्ञापन


12वीं में भी सरकारी स्कूल आगे
हायर सेकेंडरी (12वीं) में भी शासकीय स्कूलों का दबदबा देखने को मिला। यहां सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट स्कूल 69.67 प्रतिशत पर सिमट गए। कुल 6,89,746 परीक्षार्थियों में से 76.01% नियमित छात्र पास हुए, जो पिछले 16 साल में सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है। यहां भी छात्राओं ने 79.41% के साथ छात्रों (72.39%) से बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉपर्स में भी दिखा सरकारी स्कूलों का दम
12वीं की प्रावीण्य सूची में वाणिज्य संकाय की खुशी राय (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल) ने 494 अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं चांदनी विश्वकर्मा (प्राइवेट स्कूल) ने भी इतने ही अंक लेकर टॉप लिस्ट में जगह बनाई।10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें-कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, झुग्गी बस्ती में रहकर की मेहनत; देश की सेवा करना चाहती है

छात्राओं का दबदबा जारी
दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट में छात्राओं ने छात्रों से ज्यादा स्थान हासिल किए। 10वीं में 378 में से 235 छात्राएं और 12वीं में 221 में से 158 छात्राएं मेरिट में शामिल रहीं।


अब पूरक नहीं, मिलेगा दूसरा मौका
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस बार पूरक परीक्षा की जगह ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ शुरू की गई है। जो छात्र फेल हुए हैं या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास

CM ने शिक्षकों को दिया श्रेय
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बेहतर परिणाम पर शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत और शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed