Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board dummy admit card released: Failure to correct errors could hold up the issuance of the final admit ca

एमपी बोर्ड का डमी एडमिट कार्ड जारी: गलती नहीं सुधारी तो अटक सकता है मूल प्रवेश पत्र, इस डेट से पहले करें सुधार

Mon, 09 Nov 2026 03:07 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

एमपी बोर्ड ने 2027 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को अपनी जानकारी जांचकर गलती होने पर स्कूल के माध्यम से सुधार कराना होगा। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा होने के बाद ही मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
MP Board dummy admit card released: Failure to correct errors could hold up the issuance of the final admit ca
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के डमी प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। अब विद्यार्थियों और स्कूलों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करनी होगी। नाम, विषय, माध्यम या अन्य विवरण में गलती मिलने पर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन संशोधन कराया जा सकेगा। मंडल ने साफ किया है कि डमी प्रवेश पत्रों की जांच संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को करनी होगी। प्राचार्य अपनी संस्था के कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों का सूक्ष्म परीक्षण करेंगे। किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर मंडल की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन


31 दिसंबर आखिरी तारीख, इसके बाद मिलेगा मूल प्रवेश पत्र
मंडल ने संशोधन के बाद ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की समयसीमा 26 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक तय की है। संबंधित प्राचार्य या अग्रेषण संस्था प्राचार्य को इस अवधि में घोषणा पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। यानी डमी प्रवेश पत्र में दर्ज जानकारी की जांच और जरूरी सुधार की प्रक्रिया समय रहते पूरी करना जरूरी होगा।
विज्ञापन


इन जानकारियों को जरूर जांचें
विद्यार्थियों को डमी प्रवेश पत्र में अपना नाम, विषयों का चयन, परीक्षा का माध्यम और अन्य दर्ज विवरण ध्यान से देखना होगा। विषय या माध्यम में गलती होने पर परीक्षा के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए किसी भी त्रुटि की जानकारी तत्काल स्कूल प्रबंधन को देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्राचार्यों को भी दिए निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी संभागीय अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और समन्वयक संस्था प्राचार्यों को प्रेस विज्ञप्ति भेजी है। उन्हें स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों और स्कूलों तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में दिवाली की रात आग का तांडव: तीसरी मंजिल पर फंसा परिवार, 40 फीट ऊंचाई से रस्सी के सहारे तीनों को बचाया


महत्वपूर्ण तारीखें
डमी प्रवेश पत्र: ऑनलाइन जारी
संशोधन: निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन
घोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2026
मूल प्रवेश पत्र: ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा होने के बाद डाउनलोड होंगे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed