फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP state president Hemant Khandelwal said- BJP family is my family, strengthening the organization is the

MP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बोले- भाजपा परिवार ही मेरा परिवार, संगठन की मजबूती हम सबकी जिम्मेदारी

Mon, 14 Jul 2025 10:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Jul 2025 10:38 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही मेरा परिवार हैं। संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि "मैं भी एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहा हूं।"

विज्ञापन
MP: BJP state president Hemant Khandelwal said- BJP family is my family, strengthening the organization is the
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरे परिवार से राजनीति में मैं अकेला हूं, भाजपा ही मेरा परिवार है। हम सभी को मिलकर संगठन को और मजबूत बनाना है।” उन्होंने कहा कि वह भी एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी, समन्वित और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम हमारा ध्येय 
प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि हम सभी एक विचारधारा के लिए कार्य करते हैं और “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ जनसेवा ही हमारा उद्देश्य है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संवाद, समन्वय और सतत संपर्क के माध्यम से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। खण्डेलवाल ने मंडल व जिला स्तर पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, और जिन जिलों में पार्टी कार्यालय नहीं हैं वहां सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण की दिशा में तेजी से काम करने की बात कही। उन्होंने संगठन की समयबद्ध बैठकों जिला कोर कमेटी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की मासिक बैठकें सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


800 जिला अध्यक्षों में आप, अलग होना चाहिए व्यक्तित्व-डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देश में करोड़ों कार्यकर्ता और 800 जिला अध्यक्ष हैं, जिनमें आप शामिल हैं। आप सभी का व्यक्तित्व भी अलग होना चाहिए। भाजपा संगठन में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ हर समय अलर्ट रहें और समन्वय बनाकर संगठन के कार्यों को सुनिश्चित करें। हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की पंच निष्ठा, वैचारिक अधिष्ठानों के आधार पर कार्य करते हुए समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करना है। मध्यप्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में हमें जो ऐतिहासिक विजय मिली है, यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती से ही संभव हो सकी है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को गांव-गांव में और मजबूत बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारें की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं- हितानंद 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता हासिल हुई। हमारा यह सिलसिला आने वाले वर्षों में रुकना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रदेश लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास हर बूथ पर ‘मन की बात कार्यक्रम’ का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के अंतर्गत रौपे गए पौधों को हमें संरक्षण व संवर्धन करना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित हो। प्रदेश सरकार 15 अगस्त से “एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत फलदार पौधारोपण का जो कार्य प्रदेश में आयोजित करने जा रही है उसमें हमें सहयोग करना है। ‘एक देश एक चुनाव’ देश की आवश्यकता है। इसकी जानकारी और सच्चाई जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed