फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: BJP's show of strength in Budhni, thousands of supporters including CM, Shivraj and VD reached for Bhargav

Mp:बुधनी में BJP का शक्ति प्रदर्शन भार्गव के नामांकन दाखिले में पहुंचे सीएम, शिवराज और वीडी समेत हजारों समर्थक

Fri, 25 Oct 2024 07:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 25 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने सीएम डॉ.मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूदगी की में अपने हजारों भाजपा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
MP: BJP's show of strength in Budhni, thousands of supporters including CM, Shivraj and VD reached for Bhargav
बुधनी में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूदगी की में अपने हजारों भाजपा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े और शानदार आतिशबाजी किया गया। नामांकन के पहले बुधनी में दशहरा मैदान पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सभा की। मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हिमालय से जैसे गंगा निकलती हैं, ऐसे ही बुधनी से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा निकल रही है।  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी एक परिवार है। ऐसा परिवार है जो स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और करुणा से भरा हुआ है। बुधनी मेरी जन्मभूमि है, मेरी कर्मभूमि है। बुधनी की इस वंदनीय और अभिनंदनीय धरा को बारंबार प्रणाम है।
विज्ञापन


आंधी नहीं तूफान है शिवराज सिंह चौहान है के लगे नारे
सभा में शामिल होने जैसे ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से ताली बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पंडाल ने जमकर नारे लगाए गए। "आंधी नहीं तूफान है शिवराज सिंह चौहान है"। शिवराज ने सभी का आभार माना और उन्हें नमस्कार किया।सभा के बाद सीएम और पूर्व सीएम शिवराज समेत सभी नेता कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां भार्गव ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन


सभी नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास
शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सीट खाली करने के बाद कई नेता इस सीट से दावेदारी कर रहे थे। बीजेपी ने रामकांत भार्गव को टिकट दिया तो कई नेताओं ने खुल कर नाराजगी जताई है। बीजेपी का प्रयास था कि नामांकन में सभी नेता मंच पर पहुंचे। हालांकि बीजेपी का प्रयास सफल होता दिखा नाराज चल रहे पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत भी मंच पर नजर आए। बड़े नेताओं के मंच पर पहुंचने से कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान पहुंचे। कार्तिकेय ने सभी का स्वागत करते हुए भाषण की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले- हर चुनाव भाजपा जीत रही, कांग्रेस की बज रही बैंड  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से गंगा जी हिमालय से निकलकर लगातार आगे बढ़ती गई हैं, उसी तरह से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की विजय यात्रा बुधनी विधानसभा से निकली है और लगातार आगे बढ़ रही है। एक या दो चुनाव नहीं, भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव जीत रही है और कांग्रेस की लगातार बैंड बज रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव में हमने जीत का रिकॉर्ड बनाया और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तो मध्यप्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। कोई 5 लाख वोटों से जीता, तो कोई 7 लाख और किसी ने तो 10 लाख वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की। यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है।

सरकार ने चौतरफा विकास किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में अच्छा खासा चलता हुआ नल भी बंद हो जाता था। हमारी सरकार ने चौतरफा विकास किया। स्कूल कॉलेज खोले गए, नल-जल योजना सहित अधोसंरचना से जुड़े अन्य काम हुए। हमारी सरकार बनी, तो अयोध्या में भगवान राम मुस्कुराए। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में वो मुस्लिम भाई तो पहुंचे थे, जिन्होंने कोर्ट में केस लड़ा, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उनकी बहन और परिवार नहीं गया। अब जब कांग्रेस के लोग आपसे वोट मांगने आएं, तो उनसे यही पूछना कि आप श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में गए थे क्या? 

रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा को जिताने का संकल्प
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी की धरती कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से यहां भाजपा को स्थापित किया है। कांग्रेस पार्टी अब कहीं भी जीतने वाली नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की हवा निकल गई है और महाराष्ट्र तथा झारखंड में भी कांग्रेस नहीं आने वाली। मैं जब भी यहां से चुनाव लड़ता था, तो कार्यकर्ता ही मेरा चुनाव लड़ते थे और मुझे प्रचंड बहुमत से जिताते थे। मेरे सामने जो कार्यकर्ता बैठे हैं, हम सब एक ही हैं और भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। जब मेरा हर चुनाव कार्यकर्ताओं ने लड़ा है, तो रमाकांत भार्गव का चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेंगे और भार्गव को मुझसे भी अधिक वोटों से जिताएंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का संकल्प लें।

बुधनी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने बुधनी क्षेत्र के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के जमाने में सड़कें नहीं थीं, घोड़े पर बैठकर जाना पड़ता था। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के जमाने में तो क्रिकेट की पिच जैसी सड़क बनती थी। कोई सड़क पर निकल जाये तो हालत खराब हो जाती थी। कांग्रेस शासनकाल में बुधनी में स्कूल नहीं था। 2003 में भाजपा की सरकार बनी और मैं मुख्यमंत्री बना इसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज विद्यालय, आइटीआई कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बुधनी में खुले। कांग्रेस के जमाने में केवल एक फसल होती थी। भाजपा सरकार ने सिंचाई के पानी की व्यवस्था की और अब तीन-तीन फसल होती है। हमने सरकार नहीं चलाई, परिवार चलाया है। ये जो बैठे हैं, नेता या कार्यकर्ता नहीं, परिवार के सदस्य हैं। आपमें एक बीमार हो जाता है, तो जब तक ठीक नहीं होता, तब तक मैं बेचैन रहता हूं। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई के मामले में हमने विकास की नई इबारत लिखी। 


जीतू पटवारी पर कार्तिकेय का तंज 
कार्तिकेय चौहान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी विधानसभा, लोकसभा सीट बचा नहीं पाए। वो हमारी बुधनी सीट को हराने के लिए बरगलाने आए। उन लोगों को ये याद नहीं कि ये हमारी बुधनी है। जनता को पता है। बुधनी जो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, आज वो भाजपा का अभेद्य किला है। कार्तिकेय ने कहा कि चुनाव को दो पार्टी के बीच में न देखें। बुधनी के विकास के रूप में देखें। भाजपा बुधनी के विकास के लिए लड़ रही है। कांग्रेस परिवार तोड़ने काम करती है



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed