{"_id":"694ff46c1f288485480166b7","slug":"mp-bhopal-crime-news-major-fraud-in-tractor-finance-wanted-accused-arrested-from-nishatpura-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: फर्जी एनओसी बनाकर 11 लाख की ठगी, चार साल बाद आरोपी गिरफ्त में; बैरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: फर्जी एनओसी बनाकर 11 लाख की ठगी, चार साल बाद आरोपी गिरफ्त में; बैरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Sat, 27 Dec 2025 08:31 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:31 PM IST
सार
ट्रैक्टर फाइनेंस में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को बैरसिया पुलिस ने चार साल बाद भोपाल के निशातपुरा इलाके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में बैरसिया पुलिस ने ट्रैक्टर फाइनेंस में करीब 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को चार साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी और श्रीराम फाइनेंस से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो बार लोन लेने के बाद फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय जीतेन्द्र सिंह यादव, निवासी ग्राम रोझिंया, के रूप में हुई है। उसने वर्ष 2017 में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से सात लाख रुपये का लोन लेकर महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर खरीदा था। लोन चुकाए बिना आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी एनओसी बनाई और उसे आरटीओ में प्रस्तुत कर ट्रैक्टर का लोन माफ करा लिया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
इसके बाद आरोपी ने उसी ट्रैक्टर पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी से करीब चार लाख रुपये का दोबारा लोन ले लिया। मामले का खुलासा होने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने बैरसिया न्यायालय में परिवाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2022 में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी कांग्रेस का मीडिया विभाग बना अखाड़ा, संगठनात्मक खींचतान खुलकर आई सामने, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
फरारी के दौरान भोपाल में छिपा रहा आरोपी
प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी गांव छोड़कर भोपाल आ गया और निशातपुरा इलाके में किराए के मकान में रहकर फरारी काट रहा था। पुलिस को मुखबिर से उसकी सूचना मिली, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई। सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।