फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly Elections 2023 : Huzur MLA Rameshwar Sharma Talks About His Accomplishments

बताइये विधायकजी: भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र, जहां सिक्स लेन रोड बन रहा

Fri, 09 Jun 2023 01:03 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा लगातार दो बार भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका दावा है कि उनका विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का पहला है, जहां शहरी इलाके में सिक्स लेन सड़क बन रही है। 
 

विज्ञापन
MP Assembly Elections 2023 : Huzur MLA Rameshwar Sharma Talks About His Accomplishments
रामेश्वर शर्मा, विधायक, हुजूर विधानसभा, भोपाल (मप्र) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की हुजूर विधानसभा के सीट से 2013 से लगातार दो बार विधायक रामेश्वर शर्मा चुने जा रहे हैं। अपनी विधानसभा में सक्रिय रामेश्वर शर्मा हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर आगे रहते हैं। शर्मा ने कहा कि हुजूर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का पहला ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां सिक्स लेन रोड बन रही है। आइये उनकी उपलब्ध्यिों व विफलताओं पर उनसे बातचीत को संक्षेप में समझते हैं-

विज्ञापन


विधायक जी, जनता इस बार आपको क्यों चुनें? कोई एक कारण बताएं?
रामेश्वर शर्माः 
कोई एक कारण तो मैं नहीं बताऊंगा। क्योंकि मेरे विधानसभा क्षेत्र में अनेक कारण हैं। अनेक कारणों के चलते हमने सभी कारणों का समाधान किया है। जैसे कोलार और देहात क्षेत्र में पेयजल की समस्या थी। हमने कोलार में घर-घर पानी पहुंचा दिया। सीवर समस्या का समाधान कर दिया। देहात में भी पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया। कोलार में हम स्टेडियम बना रहे हैं। कोलार में हमने एसडीएम कार्यालय बना दिया। कोलार में हमने एमपीईबी का कार्यालय बना दिया। यहां हम सभी सुविधाओं को मुहैया करा रहे हैं। पूरे देहात में टू लेन और रोड कनेक्टिविटी कर दी गई है। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल हम सब का निर्माण कर रहे हैं। गांव या शहर सभी जगह विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बैरागढ़ में भी शहीद हेमू कॉलोनी स्टेडियम का उन्नयन किया है। पूरे बैरागढ़ की आंतरिक सड़कें बना रहे हैं। अभी हम अमृत-2 के तहत पूरे बैरागढ़ और हुजूर विधानसभा में लगभग 300 से 350 करोड़ रुपये में पानी और सीवेज समस्या का सामाधान करने की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर हमने जनता से जो वादे किए हैं, वो वादे पूरा करना हमारी नैतिक जवाबदारी है। गार्डन से लेकर खेल मैदान, खेल मैदान से लेकर अस्पताल, अस्पताल से लेकर उद्योग में यह सारा हुजूर विधानसभा में है। यहां पर हम फ्लाईओवर बना रहे हैं, एलिवेटेड कॉरिडोर बना रहे हैं। जनता का आशीर्वाद सदैव मिलता है और मिलता रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपको लगता है कि इस बार आपकी पार्टी टिकट देगी और क्यों?
रामेश्वर शर्माः 
यह सुनिश्चित करना भारतीय जनता पार्टी का काम है। हमारा काम पार्टी के बताए हुए काम और जनता की सेवा करना है।

अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए तीन बड़े काम बता दीजिए?
रामेश्वर शर्माः 
कोलार में सिक्स लेन रोड बना रहे हैं। पूरे पंचायतों में पेयजल स्कीम केरवा और हलाली बांध से दे रहे हैं। हर गांव में पीने का पानी 24 घंटे मिलेगा। 2024 मार्च तक हम सभी काम पूरे कर देंगे। हर गांव को रोड कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है। हर गांव में लाइट है हमारे यहां। स्कूल है, कॉलेज हैं। अस्पताल है। यूनिवर्सिटी है। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी यूनिवर्सिटी, लाल बसें हम गांव गांव पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कोई भी जो जनता की मांग है। उसे पूरा करना ही जनप्रतिनिधि का काम है। मैं समझता हूं कि हम वो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेरणा से कर रहे हैं।

जनता के बीच चुनाव में इस बार किन मुद्दों के साथ जाएंगे?
रामेश्वर शर्माः 
देखिए, भारतीय जनता पार्टी का मुद्दा तो विकास का मुद्दा है। हम तो विकास के मुद्दे से ही काम करते हैं। बाकी राजनीतिक दल में किसका क्या मुद्दा है, वे तय करें। हमारा विकास का मुद्दा है। हम गरीबों के मकान भी पक्के बना रहे हैं। हम अयोध्या में राम मंदिर भी बना रहे हैं, जो 500 साल गुलामी का चिन्ह था। आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि यदि मोदी जी नहीं होते तो शायद राम मंदिर नहीं बनता।


इस बार आपकी पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है। आपका क्या अनुमान है?
रामेश्वर शर्माः
भाजपा का निर्देश है और मध्य प्रदेश के हर कार्यकर्ता का संकल्प है। इस बार भाजपा 200 से अधिक सीटें मध्य प्रदेश की धरती पर मोदी जी और शिवराज जी के नेतृत्व में जीतेगी।

इस कार्यकाल में आप ऐसे कौन से काम हैं जो नहीं कर पाए, जो अगले कार्यकाल में आप करेंगे?
रामेश्वर शर्माः 
अगले कार्यकाल में तो हमारा एकमात्र काम बचेगा, जो बची हुई सुविधाएं हैं उनको देने का। फिर हम 2028 में हम दावे के साथ कहेंगे कि प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से नंबर वन हुजूर है, जिसके सेवक रामेश्वर शर्मा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed