फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly Election Congress Follows Bjp Path Regional Leaders Get Key Roles for Chunav Jitu Patwari as Arjun

BJP की राह पर कांग्रेस: 2028 की जंग के लिए क्षेत्रीय क्षत्रप उतारे,जीतू बोले- मैं अर्जुन,युधिष्ठिर कोई और होगा

Tue, 19 Aug 2025 08:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Aug 2025 08:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 71 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त कर 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इस बार दिग्गज नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों को जिलों की कमान देकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
MP Assembly Election Congress Follows Bjp Path Regional Leaders Get Key Roles for Chunav Jitu Patwari as Arjun
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही 2028 के विधानसभा की चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रीय क्षत्रपों के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान कि मैं महाभारत का अर्जुन हूं, युधिष्ठिर कोई ओर होगा, ने और बल दिया है।  प्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए 71 शहरी और ग्रामीण जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें कांग्रेस ने दिग्गजों को जिलों की कमान सौंप कर चौंकाया है। पार्टी ने 6 मौजूदा विधायक और 11 पूर्व विधायकों को जिलों का प्रभार दिया है। इसमें तीन पूर्व मंत्री रहे हैं। इन दिग्गजों को जिला अध्यक्ष बनने के लिए राहुल गांधी ने खुद फोन पर बात करके मनाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अनूसचित जाति विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा
विज्ञापन


भाजपा ने सांसदों को लड़ाया था विस चुनाव
कांग्रेस के क्षेत्रीय दिग्गजों को जिलों की कमान सौंपे जाने को भाजपा की 2023 विधानसभा चुनाव के पहले की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने अपने क्षेत्रीय क्षत्रपों को सांसद पद से इस्तीफा दिलाकर विधानसभा चुनाव लड़ाया और उनके क्षेत्रीय प्रभाव का लाभ उठाया। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस भी इसी राह पर है। क्षेत्रीय नेताओं को कमान सौंपकर पार्टी स्थानीय संस्कृति, बोलचाल और मतदाताओं  से अच्छे व्यवहार के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने की योजना बना रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर की मदद से पकड़ेंगे काले हिरण, साउथ अफ्रीका की टीम अक्टूबर में आएगी


जिलों के साथ आपस की विधानसभा सीटों पर प्रभाव 
प्रदेश में कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी गुटबाजी है। प्रदेश से लेकर जिलों तक में भी अलग-अलग गुट बने हुए हैं। इसका पार्टी को नुकसान और विपक्ष को फायदा होता है। अब कांग्रेस अपने बड़े नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी देकर उन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की गुटबाजी को खत्म करना चाहती है। साथ ही उनको एकजुट कर आगामी चुनाव में सत्तारूढ भाजपा को टक्कर देने की योजना बना रही है। इन नेताओं को उनके क्षेत्र के साथ ही आसपास की विधानसभा सीटों की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, यह आने वाला समय ही बताएगा कि पार्टी को इस प्रयोग से कितना फायदा होगा। 

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव ने की PM मोदी से मुलाकात, भोपाल मेट्रो शुभारंभ और किसान सम्मेलन में आने का दिया न्योता

कौन होगा कांग्रेस का 'युधिष्ठिर'
भोपाल में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि उनका लक्ष्य किसी पद पर जाना नहीं है, 2028 जीतना है। उन्होंने कहा मैं महाभारत का अर्जुन हूं, युधिष्ठिर कोई और होगा। इस बयान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रदेश की राजनीति में सक्रिय चेहरे सामने सामने आ सकते है या फिर कोई चौंकाने वाला चेहरा हो सकता हैं। कांग्रेस में पीढ़ी परिवर्तन का दौर चल रहा है,ऐसे में पहली पंक्ति के नेताओं की सीएम पद के लिए दावेदारी उतनी मजबूत नहीं दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में दूसरी पंक्ति के नेताओं में सक्रिय नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह यह फिलहाल दो बड़े चेहरे दिखाई देते है। हालांकि नतीजे पक्ष में आते है तो कई फैक्टर जातिगत, क्षेत्रीय और नेताओं की दमदारी पर भी बहुत सारी चीजें निर्भर करती हैं। पटवारी ने अपनी बातचीत में जयवर्धन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझसे चार ज्यादा गुण जयवर्धन सिंह में हैं। जेवी में लोगों से मिलने और सुनने की क्षमता ज्यादा है। इनकी उपयोगिता सर्वे के अनुसार भोपाल में ही थी। अब इनको दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। राहुल गांधी के साथ मेरी भी बात माननी पड़ेगी। हालांकि जीतू पटवारी भी चुनाव के चेहरे हो सकते है। क्योककि केंद्रीय नेतृत्व के करीबी भी हैं और चुनाव हारने के बावजूद उनको प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। साथ ही उनका सकारात्मक पक्ष यह है कि वह किसी गुट से नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- MP को मिल्क कैपिटल बनाने का संकल्प: रतलाम में सीएम ने किए 246 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने उतारा जयवर्धन को
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद जो ग्वालियर-चंबल इलाके में जो खाई पैदा हुई थी, उसे भरने की जिम्मेदारी पार्टी ने जयवर्धन सिंह को ही सौंपी थी। इस अंचल में जयवर्धन सिंह लगातार सक्रिय भी है और अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। विजयपुर उपचुनाव में अपनी छाप जीतू पटवारी के साथ मिलकर छोड़ चुके हैं। उज्जैन के तराना से विधायक महेश परमार को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डिडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ओमकार सिंह मरकाम राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। रायसेन के सिलवानी से विधायक देवेंद्र पटेल को रायसेन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बालाघाट के बैहर से विधायक संजय उइके को बालाघाट जिलाध्यक्ष, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को सतना ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: जर्मन कंपनियों का कल से पांच दिवसीय एमपी दौरा, सीएम डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली रफ्तार

इन पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बनाया 
वहीं, पूर्व विधायक में बैतूल में निलय डागा को बैतूल, रविंद्र महाजन को बुरहानपुर शहर, संजय यादव को जबलपुर ग्रामीण, डॉ.अशोक मर्सकोले को मंडला, सुनीता पटेल को नरसिंहपुर, राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के भतीजे प्रियव्रत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। रविन्द्र महाजन को बुरहानपुर शहर, संजय यादव को जबलपुर ग्रामीण, हर्ष विजय गहलोत को रतलाम ग्रामीण, जतन उइके को पांढूर्ना का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी को 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी की दृष्टि से मैदान में उतारा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed