फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: German companies to visit MP for five days from tomorrow, CM Dr. Yadav's investment efforts gain mome

MP News: जर्मन कंपनियों का कल से पांच दिवसीय एमपी दौरा, सीएम डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली रफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Aug 2025 10:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश और तकनीकी सहयोग को नया आयाम मिलने जा रहा है। जर्मनी की पांच शीर्ष टेक कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 22 अगस्त तक प्रदेश का दौरा करेगा।

विज्ञापन
MP News: German companies to visit MP for five days from tomorrow, CM Dr. Yadav's investment efforts gain mome
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के प्रयासों को गति मिलती दिख रही है। सीएम के यूरोप दौरे के बाद अब जर्मनी की पांच अग्रणी टेक कंपनियों के पदाधिकारी 18 से 22 अगस्त तक मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। यह दौरा मध्य प्रदेश ग्लोबल स्टार्टअप एक्सचेंज कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य व्यापार, नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: नकली कीटनाशक से सोयाबीन बर्बाद, शिवराज ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ICAR की टीम करेगी निरीक्षण
विज्ञापन


इस दौरे से मध्य प्रदेश और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दौरा मध्य प्रदेश के लिए नवाचार और रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। हमारे स्टार्टअप्स और उद्यमी वैश्विक बाजार तक पहुंच सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में टाइलर्स, टैलोनिक, स्टेएक्स, क्यू-नेक्ट-एजी और क्लाउड-स्क्विड जैसी कंपनियों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जो एआई, डेटा एनालिटिक्स, वर्कफ्लो ऑटोमेशन और आईटी सॉल्यूशंस में माहिर हैं। ये कंपनियां मध्य प्रदेश के युवाओं और स्टार्टअप्स को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओबीसी पर सियासत भरपूर,पर आधी आबादी को अधूरा नेतृत्व, पिछड़ों को जिलों की कमान देने में BJP-कांग्रेस दोनों पीछे

इंदौर-उज्जैन (18-20 अगस्त): प्रतिनिधिमंडल इंदौर में इनफोबीन्स मुख्यालय में तकनीकी कार्यशालाओं, डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप और बी2बी बैठकों में हिस्सा लेगा। वे आईआईटी इंदौर और उज्जैन के इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा करेंगे, जहां स्थानीय स्टार्टअप्स से चर्चा होगी। सांस्कृतिक भ्रमण भी आयोजित होगा।
भोपाल (21-22 अगस्त):  भोपाल में “इंवेस्ट इन एमपी” राउंडटेबल, उद्योग विभाग के साथ बैठकें और बी-नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा होगा। तकनीकी सहयोग और निवेश के लिए समझौते किए जाएंगे। यह आयोजन इंक्यूबेशन मास्टर्स, जर्मनी-इंडिया इनोवेशन कॉरिडोर और एमपीआईडीसी के सहयोग से हो रहा है। इससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार, अनुसंधान केंद्रों की स्थापना और वैश्विक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। भविष्य में अमेरिका, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों के साथ भी ऐसे आयोजन होंगे। यह मध्य प्रदेश को भारत का टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed