{"_id":"680998af701aa18d560d7a8b","slug":"mp-a-grand-drone-show-will-be-held-in-bhopal-on-madhya-pradesh-foundation-day-cm-said-take-initiative-to-es-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में होगा भव्य ड्रोन शो, CM बोले-इसरो के समान केंद्र स्थापित करने पहल करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में होगा भव्य ड्रोन शो, CM बोले-इसरो के समान केंद्र स्थापित करने पहल करे
Thu, 24 Apr 2025 07:19 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:19 AM IST
सार
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इसरो की तर्ज पर शोध केंद्र स्थापित करने की बात कहीं।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में भव्य ड्रोन शो आयोजित करने की बात कहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में "विरासत से विकास" थीम पर भव्य ड्रोन लाइट शो आयोजित करने करने की बात कही। यह कार्यक्रम प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की यात्रा को प्रदर्शित करेगा। इस शो में प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल, महापुरुषों की प्रतिमाएं और विकास की झलकियां ड्रोन लाइट्स के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में इसरो के समान शोध केंद्र स्थापित करने की दिशा में पहल करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रदेश की संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। इसके अलावा, नीमच में मध्यप्रदेश बायो-टेक्नॉलोजी पार्क की स्थापना और उज्जैन में साइंस सिटी के इन्क्यूवेशन सेंटर की योजना पर भी चर्चा की गई।
डिजिटल एटलस के माध्यम से प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे शोध और प्रशासनिक गतिविधियों में डाटा का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान को प्रायोगिक रूप से प्रस्तुत करने के लिए "साइंस ऑन व्हील" कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिससे बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।