फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 60 roads of 152 km length will be built in the villages of the state, Union Minister Shivraj approved Rs 1

MP: प्रदेश के गांवों में 152 किमी लंबी 60 सड़कें बनेंगी, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने 113 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

Wed, 11 Sep 2024 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Sep 2024 09:43 PM IST
सार



ग्रामीण विकास मंत्रालय की बैठक में तीन राज्यों की सड़कों और पुलों को स्वीकृति दी है। इसमें पीएम जनमन और ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
MP: 60 roads of 152 km length will be built in the villages of the state, Union Minister Shivraj approved Rs 1
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : एक्स

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश की सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की बैठक में इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। मध्य प्रदेश में पीएम जनमन योजना के तहत 113.58 करोड़ की लागत से 152.44 किलोमीटर लंबी 60 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। 
विज्ञापन


अनूपपुर में सर्वाधिक 10 सड़कें
इनमें 10 सड़कों की स्वीकृति अनुपपुर, 5 सड़कों की अशोक नगर, 4 सड़कों की बालाघाट, 8 सड़कों की छिंदवाड़ा और 4 सड़कों की गुना जिले के लिए दी गई है। इसके अलावा ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, मुरैना और श्योपुर जिलों में एक-एक सड़क स्वीकृत की गई है। साथ ही, शिवपुरी में 7, सीधी में 5, उमरिया में 6 और विदिशा में 6 सड़कों को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इन स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से होगा और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की 117 सड़कों को मंजूरी
इसके अलावा महाराष्ट्र में पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 745.286 किलोमीटर लंबी 117 सड़कों के निर्माण के लिए 655.66 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। केरल में पीएम ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत 55.28 करोड़ रुपये की लागत से 11 पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इन पुलों से राज्य के ग्रामीण इलाकों में संपर्क और यातायात को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed