फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: 12th topper will get laptop on 21st, CM said - You should study and write a lot, students should not worry

MP: 12 वीं के टॉपर को 21 को मिलेंगे लैपटॉप, CM बोले- आप खूब पढ़ों और लिखों, छात्र किसी चीज की चिंता न करें

Wed, 19 Feb 2025 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Feb 2025 06:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों के खाते में 21 फरवरी को लैपटॉप की राशि जारी करेंगे। सीएम ने छात्रों से कहा कि आप लोग खूब पढ़ें औ लिखें। किसी चीज की चिंता न करें। 
 

विज्ञापन
MP: 12th topper will get laptop on 21st, CM said - You should study and write a lot, students should not worry
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक संदेश जारी कर कहा कि  प्रदेश के शासकीय स्कूलों की हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में शुक्रवार 21 फरवरी को सिंगल क्लिक के माध्यम से लैपटॉप की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। लैपटॉप विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और केरियर के अन्य लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग खूब पढ़ें और लिखें। किसी चीज की चिंता न करें। 
विज्ञापन

विज्ञापन


90 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी लैपटॉप की राशि 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से पास होने वाले विद्यार्थियों के खाते में राशि जारी करेंगे। उनके बैंक खाते में 224 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 फरवरी को सुबह 10.30 बजे नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वण्र जयंती सभागार में होगा। इसमें 90 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 फरवरी को सरकारी स्कूल के टॉपर्स को स्कूटी प्रदान की। पूरे प्रदेश के 7 हजार 900 बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्कूटी प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed