{"_id":"6874c0967704208ecf0895b6","slug":"mohan-yadav-dubai-visit-2nd-day-preparation-of-3-0-gw-solar-cell-unit-in-narmadapuram-700-jobs-will-be-creat-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: नर्मदापुरम में 3.0 गीगावॉट सोलर सेल यूनिट की तैयारी, 700 रोजगार सृजन होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: नर्मदापुरम में 3.0 गीगावॉट सोलर सेल यूनिट की तैयारी, 700 रोजगार सृजन होंगे
Mon, 14 Jul 2025 02:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा के दूसरे दिन मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा क्षेत्र को लेकर एक बड़ी पहल सामने आई। ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से हुई बैठक में नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावॉट क्षमता की सोलर सेल परियोजना पर चर्चा हुई। यह परियोजना न केवल प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी, बल्कि रोजगार और औद्योगिक विकास का नया द्वार भी खोलेगी।
विज्ञापन
ग्रियू एनर्जीके सीईओ ने सीएम डॉ. यादव से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुबई यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। बैठक में नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावॉट क्षमता की सोलर सेल परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुकूल औद्योगिक सहायता पर विस्तार से चर्चा हुई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी को सशक्त करेगी, बल्कि इससे 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी हैं।
ये भी पढ़ें- Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: सीएम डॉ यादव और JITO के बीच हुई अहम बैठक, साझेदारी से MP का हो सकता है फायदा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हरित ऊर्जा परियोजनाओं को आवश्यक प्रोत्साहन देने और उद्योगों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह परियोजना राज्य के पर्यावरणीय लक्ष्यों को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि मध्यप्रदेश सतत ऊर्जा नवाचार का एक उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mohan Yadav Dubai Visit: सीएम डॉ. यादव दूसरे दिन साझेदारी और निवेश के लिए करेंगे संवाद, होगी महत्वपूर्ण बैठकें