फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Modi-3 government: Eight veterans of the state are becoming honorable, many veterans are facing existential cr

मोदी-3 सरकार: प्रदेश के आठ माननीय हो रहे भूतपूर्व, कई दिग्गजों के सामने अस्तित्व का संकट!

Mon, 03 Jun 2024 12:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Jun 2024 12:15 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चार जून को आ जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा के आठ सांसद भूतपूर्व हो जाएंगे। अब इन सांसदों को अपने राजनीतिक पुनर्वास की चिंता सता रही है। केंद्रीय नेतृत्व इनको क्या जिम्मेदारी सौंपता है इसका सभी को इंतजार है।

विज्ञापन
Modi-3 government: Eight veterans of the state are becoming honorable, many veterans are facing existential cr
एमपी लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में आठ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। इसमें भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर, धार से छतरसिंह दरबार, विदिशा से रमाकांत भार्गव, झाबुआ से गुमान सिंह डामोर, सागर से राजबहादुर सिंह और गुना से केपी यादव शामिल हैं। इनमें सिर्फ गुना से सांसद केपी यादव को छोड़ दे तो पार्टी ने ना तो इन नेताओं का प्रचार में कहीं नाम लिया ना ही कहीं उपयोग किया। गुना में यादव वोट बैंक को साधने के लिए जरूरी अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि गुना को दो नेता मिल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि केपी यादव की चिंता वे करेंगे। वहीं, चुनाव के दौरान यादव बड़े नेताओं के साथ मंच पर जरूर दिखे, लेकिन गुना में सिंधिया के लिए प्रचार करते नजर नहीं आए। पार्टी ने भी उनको बैतूल लोकसभा सीट पर काम की जिम्मेदारी सौंप दी। अब ये सभी सांसद भूतपूर्व हो जाएंगे तो उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये सांसद बनाएंगे हैट्रिक
भाजपा ने कई सीटों पर सांसदों को रिपीट किया है। इसमें कुछ तो तीसरी बार मैदान में हैं। इसमें राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता और रीवा से जनार्दन मिश्रा। इसमें नागर के सामने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हैं। इन तीनों सांसदों को हैट्रिक बनाने की चिंता सता रही है। इसके अलावा विदिशा में शिवराज सिंह चौहान, टीकमगढ में वीरेंद्र खटीक और मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते पांच से आठ बार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन


संगठन में मिल सकती है जगह 
इस बार जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं, उनको लेकर भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी सभी का ध्यान रखेगी। चुनाव के बाद पार्टी सभी का उपयोग करेगी। संगठन में बहुत काम काम है। उनकी भूमिका केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed