फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ministers Prahlad Patel and Krishna Gaur expressed gratitude to Mohan government

MP Politics: विभाग आवंटन पर मंत्री पटेल ने कही जिम्मेदारी निभाने की बात, कृष्णा गौर ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Sun, 31 Dec 2023 02:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 31 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ग्रामीण स्तर पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए डिजिटईजेशन किए जाने की बात कही। मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Ministers Prahlad Patel and Krishna Gaur expressed gratitude to Mohan government
मंत्री प्रह्लाद पटेल और मंत्री कृष्णा गौर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विभागों के आवंटन के बाद मोहन सरकार के नव नियुक्त मंत्रियों ने कहा कि वे प्रदेश की उन्नति के लिए काम करेंगे। ग्रामीण विकास और श्रम विभाग की जिम्मेदारी पाकर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन पर उनका जोर रहेगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग विभाग की मंत्री बनाई गईं कृष्णा गौर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए काम करूंगी। 

विज्ञापन


पीएफ का पैसा कहां जा रहा है
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पहले मैं जब केंद्र में मंत्री था तब इस विभाग की योजनाओं की समीक्षा करता था अब मेरे कंधों पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी। श्रम मंत्रालय की बात करते हुए पहले पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को यूएन नंबर की सौगात दी है। बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। मैंने असंगठित मजदूरों के लिए चार साल काम किया है। मोदी सरकार में यूएन नंबर के कारण प्रत्येक मजदूर को उसके पीएफ का हक मिलता है। पहले मजदूर को नहीं पता होता था कि उसके पीएफ का पैसा कहां जा रहा है। 
विज्ञापन


पहले विभाग को समझूंगा 
इसके साथ ही पटेल ने कहा कि मैं इस विभाग को समझ रहा हूं, क्योंकि इस विभाग के अंतर्गत जो योजनाएं बनी हैं। वे बहुत अच्छी हैं। बस क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुझे ठीक तरह से निभानी है। पटेल ने आगे बताया कि ऑनलाइन सिस्टम होने से बहुत सारी कमियां अपने आप ही दूर हो जाती हैं, लेकिन मेरी कोशिश है कि पहले मैं विभाग को समझ लूं। अधिकारियों से मिल लूं। उसके बाद जो जरूरी बदलाव है उन्हें करेंगे। मध्य प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लिए करूंगी 
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की 52 फ़ीसदी आबादी है। इसलिए मैं पिछड़ा वर्ग के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए काम करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed