{"_id":"68fb3c50c085f52eae0f74e3","slug":"middle-aged-man-undergoing-treatment-at-a-private-hospital-dies-under-suspicious-circumstances-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3549651-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: निजी अस्पताल में इलाजरत अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- सैनेटाइजर पीने से दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: निजी अस्पताल में इलाजरत अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- सैनेटाइजर पीने से दम तोड़ा
Fri, 24 Oct 2025 02:55 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:55 PM IST
सार
भोपाल के कोलार इलाके में इलाज के दौरान 52 वर्षीय सुब्रमण्यम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसने अस्पताल में सैनेटाइजर पी लिया था, जबकि पुलिस को गिरने से लगी चोटों पर शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा। अयोध्या नगर में बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत हुई।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलार इलाके के एक निजी अस्प्ताल में भर्ती अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक महीने पहले वह मकान में गिरने के कारण घायल हुआ था। उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल वह उक्त अस्पताल में भर्ती था। परिजनों का कहना है कि अधेड़ ने सैनेटाइजर पी लिया जिसके कारण मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में ही उसकी मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोलार थाने के एएसआई रूपेश नर्रे ने बताया कि 52 वर्षीय सुब्रमण्यम करोंद इलाके में रहते थे तथा निजी काम करते थे। करीब एक महीने पहले वे निर्माणाधीन मकान में गिर गए थे। तब से ही उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों वे कोलारा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां पर गत दिवस उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस को बताया गया है कि गिरने के कारण आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई है जबकि परिजनों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान ही सुब्रमण्यम ने सैनेटाइजर पी लिया था। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- डॉ. रोहिणी का दावा, 'बसपा सुप्रीमो बनना चाहता था चंद्रशेखर रावण'
विज्ञापन
इधर अयोध्या नगर इलाके में निर्माणाधीन मल्टी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आयोध्या नगर फेस-5 में निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर के गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसे भानपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड में उसका नाम जितेंद्र उर्फ राजवीर विश्वकर्मा (37) साल लिखा हुआ था। साथ ही पता बीना का डला हुआ था। पुलिस ने ठेकेदार को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बताया कि कि मजदूर उनके पास अभी हाल ही में काम करने आया था। वे उसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।
