फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mhow Police Firing: Congress investigation team submits report to Kamal Nath, accuses Shivraj government

Mhow Police Firing: कांग्रेस के जांच दल ने कमलनाथ को सौंपी रिपोर्ट, शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

Fri, 17 Mar 2023 06:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 06:01 PM IST
सार

महू में युवती की संदिग्ध मौत और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के मामले में कांग्रेस की जांच पूरी हो गई है। पार्टी की रिपोर्ट में शिवराज सरकार पर कई आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Mhow Police Firing: Congress investigation team submits report to Kamal Nath, accuses Shivraj government
Kamalnath

विस्तार

महू में युवती की संदिग्ध मौत और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में युवक की मौत के मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चार आदिवासी नेताओं की टीम बनाकर उनसे मामले की जांच करवाई है। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को कमलनाथ को सौंप दी है। इसमें शिवराज सिंह चौहान सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने जांच दल में कांतिलाल भूरिया, बाला बच्चन, पांचीलाल मेड़ा और झूमा सोलंकी को रखा था। रिपोर्ट सौंपने के बाद बाला बच्चन ने कहा कि जांच दल ने महू पहुंचकर पुलिस गोलीबारी में मारे गए आदिवासी युवक भेरूलाल के पिता मदनसिंह छारेल एवं संदिग्ध परिस्थितियों में मारी गई युवती के परिजनों से विधानसभा महेश्वर में मुलाकात की। आदिवासी युवक भेरूलाल शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहा था। उसे दमन करके पुलिस गोलीबारी में हत्या कर दी गई। मृत युवती के पोस्टमार्टम में पुलिस ने सही तरीका नहीं अपनाया। परिजनों पर राजनीतिक दबाव डालने की कोशिश की गई और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। स्थानीय भाजपा सांसद के दबाव में नौ घंटे तक मामले को दबाने की कोशिश की गई। शिवराज सरकार का रवैया पूरी तरह आदिवासी विरोधी है।
विज्ञापन


भेरूलाल के खिलाफ ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बच्चन ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन में पुलिस की गोली से मारे गए आदिवासी युवक भेरूलाल के खिलाफ ही पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मृत युवती के परिवार के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। जो लोग पीड़ित हैं, शिवराज सरकार उन्हीं को अपराधी बता रही है। जो अपराधी हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण दे रही है। कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में इस मुद्दे के खिलाफ आदिवासी समुदाय को जागृत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी अत्याचारों में नंबर वन है मध्यप्रदेश
बाला बच्चन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लगातार आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। मप्र पूरे देश में आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। नेमावर में आदिवासी परिवार को जमीन में जिंदा गाड़ दिया जाता है। कहीं आदिवासी युवक को गाड़ी से बांधकर घसीटा जाता है और उसकी हत्या कर दी जाती है। अब पहले आदिवासी युवती की हत्या होती है। विरोध प्रदर्शन करने पर आदिवासी युवक की हत्या की जाती है। जो मारे गए हैं उन पर और उनके परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाता है। भाजपा सरकार में आदिवासी वर्ग सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed