फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Man Duped two car of bhopal travel operator fraud case registered mp latest news

Bhopal News: ट्रेवल संचालक की दो कार को लौटाने से किया इनकार, जालसाज पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 16 Jan 2023 04:24 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 16 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, ट्रेवल संचालक ने दो कार सुबीर सिंह को चलाने के लिए दी। प्रति कार 1200 रुपये प्रतिदिन भाड़ा देने का तय हुआ था। लेकिन आरोपी ने एक दिन भी कार का भाड़ा नहीं दिया। जब सुनील पवार ने अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी ने कार भी लौटाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Man Duped two car of bhopal travel operator fraud case registered mp latest news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रेवल संचालक से जालसाज ने दो कार किराए पर ली और हड़प ली। जालसाज ने प्रतिदिन एक कार का 1200 रुपये भाड़ा देने की बात कही थी। तीन महीने बीत जाने पर भी जालसाज ने भाड़ा नहीं दिया और कार लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच कर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि सुनील पवार (35) बजरिया के कोच फैक्ट्री कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि नारियलखेड़ा गौतम नगर निवासी सुबीर सिंह ने 29 अक्टूबर 2022 को उनसे दो कार क्रमश: डिजायर और टाटा टियागो किराए पर ली थी। उन्होंने अपनी और अपने जीजा की कार सुबीर सिंह को दे दी। प्रति कार 1200 रुपये प्रतिदिन भाड़ा देने का तय हुआ था और एग्रीमेंट भी हुआ था, लेकिन आरोपी ने एक दिन भी कार का भाड़ा नहीं दिया। जब सुनील पवार ने अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी ने कार भी लौटाने से इनकार कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed