फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh will host the fifth Khelo India Youth Games CM attend the sports decoration ceremony in Delhi

MP: पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश, दिल्ली में खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए सीएम

Thu, 20 Oct 2022 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन जनवरी,फरवरी में मध्यप्रदेश में होगा।  गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। जिसमें 30 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh will host the fifth Khelo India Youth Games CM attend the sports decoration ceremony in Delhi
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगी एमपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा। आज (गुरुवार) दिल्ली में आयोजित खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की आधिकारिक घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री  निसिथ प्रामाणिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


2018 में पहली बार हुए थे खेलो इंडिया यूथ गेम्स
भारत में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 से हुई थी। अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, असम, और हरियामा में इसका आयोजन हो चुका है। इस साल पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन जनवरी,फरवरी में मध्यप्रदेश में होगा।  गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। जिसमें 30 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed