फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh War of words between Congress and BJP over farmers welfare ahead of bypolls

मध्यप्रदेश: उपुचनाव से पहले किसान कल्याण को लेकर कांग्रेस व भाजपा में वाकयुद्ध

Sun, 24 Oct 2021 02:16 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Oct 2021 02:16 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने रैलियों के दौरान दावा किया कि इससे पहले, लाखों किसानों को अपात्र घोषित कर वसूली के नोटिस दिए गए थे। अधिकारी प्रतिदिन ऐसे किसानों को वसूली के लिए धमका रहे हैं, गरीब किसान कर्ज लेकर, गहने गिरवी रखकर राशि वापस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh War of words between Congress and BJP over farmers welfare ahead of bypolls
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : self

विस्तार

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनावों से पहले सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच शनिवार को किसान कल्याण के मुद्दे को लेकर वाकयुद्ध शुरू हो गया। यह वाकयुद्ध उस समय शुरू हुआ जब प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि उसने किसानों के खातों में 1,540 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने रैलियों के दौरान दावा किया कि ‘इससे पहले, लाखों किसानों को अपात्र घोषित कर वसूली के नोटिस दिए गए थे। अधिकारी प्रतिदिन ऐसे किसानों को वसूली के लिए धमका रहे हैं, गरीब किसान कर्ज लेकर, गहने गिरवी रखकर राशि वापस कर रहे हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल उपचुनावों के कारण किसानों के खाते में पैसे डाल रही है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही चुनाव खत्म होगें किसानों को पैसे की वसूली के लिए नोटिस भेजा जाएगा... यह किसान की सम्मान निधि किसान अपमान निधि बन गई है।’ कमलनाथ ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने स्वीकार किया था कि मुख्यमंत्री के रुप में उनके (कमलनाथ) 15 महीने के कार्यकाल के दौरान 27 लाख किसानों के फसल ऋण माफ किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं में घोषणा की कि उन्होंने 77 लाख किसाना परिवारों के खातों में 1,540 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को दर्द होता है क्योंकि हमने किसानों के खातों में पैसा जमा कराया है।’ उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व में कृषि ऋण माफी के वादे पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया।


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘केंद्र जहां किसानों को तीन किश्तों में सालाना छह हजार रुपये प्रदान करता है वहीं राज्य सरकार उन्हें दो किश्तों में चार हजार रुपए प्रदान करती है।’ मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए शनिवार को प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट में 30 अक्तूबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed