{"_id":"6306195b26ea313ec95858d1","slug":"madhya-pradesh-vd-sharma-targeted-bhupesh-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: वीडी शर्मा ने साधा भूपेश बघेल पर निशाना, कहा- बघेल ने राजपूत समाज का अपमान किया, माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: वीडी शर्मा ने साधा भूपेश बघेल पर निशाना, कहा- बघेल ने राजपूत समाज का अपमान किया, माफी मांगें
Wed, 24 Aug 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 05:58 PM IST
सार
वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को लेकर की गई अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी निंदनीय है।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पर की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया है। बघेल के बयान पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए माफी मांगने तक की बात कही है।
वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को लेकर की गई अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी निंदनीय है। उनका यह अशोभनीय बयान न सिर्फ राजनीतिक शिष्टाचार पर आघात है बल्कि उन्होंने राजपूत समाज का भी अपमान किया है।
शर्मा ने कहा है कि भूपेश जी यह अच्छे से जानते हैं कि अजय जामवाल जी की संगठनात्मक कार्य कुशलता के चलते पूर्वोत्तर राज्यों में कमल खिला है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर उन्हें अभी से सताने लगा है। इस शर्मनाक बयान के लिए उनको और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उनके आने पर छग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि हंटर वाली के हंटर से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा। अब जामवाल आए हैं, जाम देकर सबको मस्त कर चुके हैं। अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक बदले जा चुके हैं, जिससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा।