फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh’s 71st Foundation Day: Three-Day Celebration in Bhopal with Monali Thakur, Mame Khan

71वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश का उत्सव:भोपाल में तीन दिन मचेगी धूम, मोनाली ठाकुर और मामे खान बांधेंगे समां

Fri, 30 Oct 2026 06:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 06:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल का लाल परेड ग्राउंड तीन दिन तक संगीत, कला और संस्कृति के रंगों से सजेगा। राज्योत्सव में मोनाली ठाकुर और मामे खान की प्रस्तुतियों के साथ 102 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और 165 किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh’s 71st Foundation Day: Three-Day Celebration in Bhopal with Monali Thakur, Mame Khan
मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी आयोजन की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल में तीन दिन तक संस्कृति, संगीत, कला और विकास की झलक देखने को मिलेगी। लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक राज्यस्तरीय 'राज्योत्सव' आयोजित किया जाएगा। पहले दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गायिका मोनाली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी, जबकि अंतिम दिन राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान की गायिकी के साथ समारोह का समापन होगा। इस बार उत्सव की थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश' रखी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव एक नवंबर को सुबह 11 बजे राज्योत्सव के तहत लगाई जाने वाली विकास प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। इनमें आधुनिक कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेला शामिल हैं। शाम 6:30 बजे मुख्य सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ विकास और जनकल्याण से जुड़े संकल्प साझा करेंगे। प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने जानकारी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी:  भोपाल का इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए तैयार,19 नवंबर को होगा उद्घाटन
विज्ञापन


102 विद्यार्थियों को एक-एक लाख की छात्रवृत्ति
राज्योत्सव के मुख्य समारोह में प्रदेश के 102 मेधावी विद्यार्थियों को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति' और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। जिलावार चयन में खंडवा से सबसे अधिक छह विद्यार्थी चुने गए हैं। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया से चार-चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पेंशनरों को कर्मचारियों से कम महंगाई राहत देने पर विवाद, फैसले को बताया असंवैधानिक

40 हजार किसानों ने लिया था क्विज में हिस्सा
किसानों के लिए आयोजित 'किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज' के 165 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 40 हजार किसानों ने भाग लिया था। चयनित विजेताओं को 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर दिए जाएंगे। प्रत्येक जिले से तीन विजेताओं का चयन किया गया है। भोपाल के विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं पुरस्कार देंगे, जबकि अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री सम्मानित करेंगे। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से हासिल किए दो सरकारी टेंडर, ठेकेदार पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस


'राजा भोज का भोपाल' दिखेगा 160 चित्रों में
राज्योत्सव में इतिहास और कला के शौकीनों के लिए 'राजा भोज का भोपाल' विषय पर 160 वॉटर कलर चित्रों की प्रदर्शनी खास आकर्षण होगी। वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा तैयार ये चित्र भोपाल की ऐतिहासिक विरासत को दर्शाएंगे। कृषि प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैविक खेती, स्मार्ट सिंचाई और एग्री-स्टार्टअप के नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे। महिला उद्यमिता मंडप और किसान बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और हस्तशिल्प भी उपलब्ध रहेंगे। देशज व्यंजन मेले में मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के पारंपरिक पकवानों का स्वाद मिलेगा। यह मेला प्रतिदिन दोपहर 12 से रात 8 बजे तक चलेगा। कृषि विभाग की ओर से जैविक और प्राकृतिक खेती, बीज उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण, नरवाई प्रबंधन, उद्यानिकी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य विकास जैसे विषयों पर संगोष्ठियां और प्रदर्शन भी होंगे। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: सोया-मक्का किसानों के लिए छुट्टी में भी खुलेंगी मंडियां, उपज बेचने के लिए नहीं करना होगा इंतजार

71 बच्चों के सामूहिक गायन से शुरू होगी सांस्कृतिक संध्या
एक नवंबर को शाम के कार्यक्रम में 'देशराग' के तहत 71 बच्चे राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन करेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस बैंड राष्ट्रगान की प्रस्तुति देगा और आतिशबाजी होगी। उद्घाटन संध्या का मुख्य सांगीतिक आकर्षण मोनाली ठाकुर और उनके साथी कलाकारों का सुगम संगीत कार्यक्रम रहेगा। मोनाली ठाकुर 'सवार लूं' और 'मोह मोह के धागे' जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए जानी जाती हैं। 

ये भी पढ़ें- एमपी: पन्ना जल संसाधन विभाग के कार्यपाल यंत्री बोले-रिश्वत मांगता नहीं हूं, कोई खुशी से दे तो मना भी नहीं करता

20 से अधिक लोक और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति
दो नवंबर की शाम मध्यप्रदेश के करमा, सैला, भगोरिया, बधाई, मटकी और काठी सहित विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इनके साथ अन्य राज्यों के घूमर, भांगड़ा, पंथी और लेझिम जैसे पारंपरिक नृत्य भी देखने को मिलेंगे। कुल 20 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्यों के बाद 'अनुगूँज-ब्रीदिंग फिएस्टा' के तहत वाद्यवृंद संगीत की प्रस्तुति होगी। तीन नवंबर को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोकनृत्यों के बाद जैसलमेर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायक मामे खान और उनका दल प्रस्तुति देगा। राजस्थानी लोकधुनों और पारंपरिक गायिकी के साथ तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन होगा। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश:  मंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया का यू-टर्न, वीडियो जारी कर दी सफाई

शहर के चार रास्तों से निकलेंगी सांस्कृतिक गौरव यात्राएं
राज्योत्सव के पूर्वरंग में 400 से अधिक लोक एवं जनजातीय कलाकार सांस्कृतिक गौरव यात्राओं में शामिल हो रहे हैं। 30 अक्टूबर को संत हिरदाराम नगर से लाल परेड ग्राउंड और जवाहर चौक से मंडीदीप तक यात्राएं निकाली गईं। 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे ज्योति टॉकीज से पहली यात्रा शुरू होकर बोर्ड ऑफिस, 10 नंबर मार्केट, शाहपुरा लेक, कोलार रोड, नेहरू नगर और नीलबड़ होते हुए रातीबड़ पहुंचेगी। दूसरी यात्रा बैरसिया से शुरू होकर नादरा बस स्टैंड, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, पिपलानी और अयोध्या नगर से होते हुए आनंद नगर में समाप्त होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed