फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Panna Engineer Says He Never Demands Bribes, But Accepts Money Offered Voluntarily

एमपी: पन्ना जल संसाधन विभाग के कार्यपाल यंत्री बोले-रिश्वत मांगता नहीं हूं, कोई खुशी से दे तो मना भी नहीं करता

Fri, 30 Oct 2026 04:20 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

पन्ना में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों के 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद कार्यपालन यंत्री एबी अहिरवार का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि रिश्वत मांगते नहीं हैं, लेकिन कोई खुशी से दे तो लेने से इनकार भी नहीं करते।
 

विज्ञापन
MP: Panna Engineer Says He Never Demands Bribes, But Accepts Money Offered Voluntarily
पन्ना जल संसाधन विभाग के इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना में रिश्वतखोरी के मामले के बीच जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एबी अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अधिकारी रिश्वत लेने को लेकर ऐसी बात कहते नजर आ रहे हैं, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी से रिश्वत नहीं मांगी, लेकिन कोई अपनी मर्जी से पैसे देता है तो वे उसे लेने से इनकार भी नहीं करते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश:  मंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया का यू-टर्न, वीडियो जारी कर दी सफाई
विज्ञापन


दरअसल, एक दिन पहले ही सागर लोकायुक्त पुलिस ने पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस कार्रवाई के अगले दिन कार्यपालन यंत्री अहिरवार का मीडिया से बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें वे कहते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी नौकरी के दौरान कभी किसी से रिश्वत की मांग नहीं की, लेकिन किसी ने भुगतान के बदले अपनी खुशी से पैसे दिए तो उन्होंने मना नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, पेंशनर्स को भी राहत

अधिकारी ने ठेकेदार की ओर से पैसे देने को उसकी अच्छी पहल बताते हुए कहा कि यह ठेकेदार का सद्भाव है। उन्होंने शिकायतकर्ता गौरव तोमर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि उसने दोनों कर्मचारियों के रिश्वत मांगने की शिकायत उनसे नहीं की थी। यदि शिकायत की जाती तो वे इस मामले में कार्रवाई करते। कार्यपालन यंत्री के इस बयान के बाद रिश्वत लेने और देने को लेकर उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग के दो कर्मचारियों के लोकायुक्त की गिरफ्त में आने के तुरंत बाद उनका यह बयान सामने आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed