फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Officer Vaderia Scales Mount Kilimanjaro, Hoists the Tricolor with Pride

MP News: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को एमपी के अफसर वडेरिया ने किया फतह, शान से लहराया तिरंगा

Thu, 29 Aug 2024 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Aug 2024 07:31 AM IST
सार

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक (वित्त)  वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की है, जिसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है। वडेरिया उन चंद लोगों में शामिल है, जिन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Officer Vaderia Scales Mount Kilimanjaro, Hoists the Tricolor with Pride
किलिमंजारो को एमपी के अफसर वडेरिया ने किया फतह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एक अफसर ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया है। तमाम मुश्किलों को झेलते हुए उन्होंने वहां तिरंगा लहाराया है। चोटी तक पहुंचाने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस चोटी की ऊंचाई 5,895 मीटर है। उनकी सफलता पर टूरिज्म बोर्ड को भी गर्व है। विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन


दरअसल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक (वित्त)  वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की है, जिसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है। वडेरिया उन चंद लोगों में शामिल है, जिन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है। इसके साथ ही वडेरिया ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइबिंग एंड माउंटेनियरिंग से मान्यता प्राप्त संस्था नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। 
विज्ञापन


इस सफलता पर वरुण वडेरिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह केवल शिखर तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि वहां पहुंचने के लिए आवश्यक परिश्रम, दृढ़ता और विवेक के बारे में भी है। माउंट किलिमंजारो पर ऑक्सीजन और एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है, लेकिन योग, प्राणायाम से बहुत फायदा मिला। माउंट किलिमंजारो चुनौतीपूर्ण भूभागों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इसके पूर्व वरुण वडेरिया यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुज’ (रूस) पर तिरंगा लहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed