फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh : Ladli Behna 40th Installment Today, 1,500 to 1.25 Crore Women

एमपी में लाड़ली बहना 40वीं किस्त आज: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1,500, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में आज यानी 13 सितंबर को 1,500 की 40वीं किस्त पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव आगर मालवा से 1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित करेंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh : Ladli Behna 40th Installment Today, 1,500 to 1.25 Crore Women
लाडली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख रुपये से ज्यादा की राशि सीधे भेजी जाएगी। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में 1,000 प्रतिमाह की सहायता से हुई थी। अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 की गई और नवंबर 2025 से पात्र महिलाओं को 1,500 प्रतिमाह मिल रहे हैं। सितंबर की किस्त के साथ योजना शुरू होने से अब तक नियमित मासिक सहायता के रूप में 65,395.99 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: प्रदेश के 18 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर
विज्ञापन


योजना में ऐसी पात्र लाभार्थी महिलाओं को भी प्रावधान के अनुसार लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से प्रतिमाह 900 रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत उन्हें अंतर की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब सितंबर में 40वीं किस्त अंतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त रविवार को: 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1,835 करोड़, मिलेंगे 1,500

आज आगर मालवा से होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव किस्त जारी करने के साथ ही आगर मालवा में 225.95 करोड़ रुपये के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28.14 करोड़ रुपये के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें-  एमपी: सागर जहरीली शराब कांड की रिटा. जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान करेंगे जांच,तीन माह में सौंपेंगे रिपोर्ट

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
अगर किस्त जारी होने के बाद आपको भुगतान की जानकारी देखनी है तो cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर जाएं। 'भुगतान एवं आवेदन की स्थिति' पर क्लिक करें। समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें। मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद भुगतान और आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed