फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh : due to increasing corona cases mask compulsory in Bhopal and Indore

मध्य प्रदेश में नई एडवाइजरी : महाराष्ट्र से आने वालों का तापमान नापा जाए, मेलों पर रोक लगे, मास्क पहनना अनिवार्य

Mon, 22 Feb 2021 06:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 22 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : due to increasing corona cases mask compulsory in Bhopal and Indore
कोरोना वायरस मास्क - फोटो : पिक्साबे

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को नई एडवायजरी जारी की है। इसमें जिला आपदा प्रबंधन समितियों को जल्द बैठक कर एहतियाती उपाय के निर्देश दिए गए। इनमें मास्क पहनना अनिवार्य करने, महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेलों पर रोक लगाने व महाराष्ट्र से आने वालों का तापमान नापने के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के बढ़ते मामलों से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दौरान लगने वाले मेलों के दौरान सतर्कता व जागरूकता बरतने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 

इन जिलों की आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक बुलाने का निर्देश

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, आलीराजपुर एवं महाराष्ट्र राज्य के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी 24 फरवरी की सुबह तक राज्य शासन को भेजने का भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों व सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र से आने वालों का तापमान जांचने के निर्देश
राज्य के कई जिलों में संक्रमण बढ़ते मरीजों के देखते हुए 23 फरवरी यानी मंगलवार को बैठक होगी। इस बैठक में आगामी मेले, महाराष्ट्र सीमा पर आयोजित कार्यक्रम रद्द करने जैसे कई फैसले लिए जा सकते हैं।



24 घंटे में महाराष्ट्र में 35, मप्र में चार मौतें
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों में 83 में से महाराष्ट्र में 35, केरल में 15, पंजाब में छह, छत्तीसगढ़ में पांच और मध्यप्रदेश में चार हैं। महाराष्ट्र में अब तक 51,788, तमिलनाडु में 12,460, कर्नाटक में 12,294, दिल्ली में 10,900, पश्चिम बंगाल में 10,249, उत्तर प्रदेश में 8,715 और आंध्र प्रदेश में 7,167 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed