फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Digvijay Singh said, take out all the anger on me, whose ticket I cut

Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह बोले- सारी नाराजगी मुझ पर उतार दीजिए, जिसका टिकट कटा मैंने काटा

Sun, 26 Jun 2022 07:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Jun 2022 07:35 AM IST
सार

एमपी में नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश जारी है। PCC मुख्यालय में दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि सारी नाराजगी मुझ पर उतार दीजिए। ये मानकर चलिए जिनका टिकट कटा वो मैंने काटा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Digvijay Singh said, take out all the anger on me, whose ticket I cut
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश जारी है। इसके तहत पीसीसी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि सारी नाराजगी मुझ पर उतार दीजिए। ये मानकर चलिए जिनका टिकट कटा वो दिग्विजय सिंह ने काटा और जिन्हें टिकट मिला उन्हें कमलनाथ ने दिया।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के अंदर सेक्टर मंडलम का गठन हुआ है। हम को सेक्टर मंडल के लोगों को सक्रिय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं 1985 से किसी न किसी तरह टिकट वितरण में शामिल रहा हूं। सबसे खराब काम है टिकट बांटना। अब जिन लोगों ने अपना फॉर्म वापस ले लिया है उनसे जाकर मिल रहा हूं। कमलनाथ जी ने ठीक कहा है कि उनके पैर पकड़ना चाहिए। मैं भी इस बात की कोशिश कर रहा हूं कि फॉर्म वापस लेने वाले सभी लोगों के घर जा सकूं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने फॉर्म वापस नहीं लिया है तो उनको भी मनाने का काम करना चाहिए। लेकिन यदि चुनाव के 6-7 दिन पहले तक नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रशासनिक मुद्दों पर निर्णय नहीं लेती है। प्रशासनिक मुद्दों का व्यावसायिकरण करती है। बीजेपी में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार के माध्यम से ताकतवर है। भ्रष्टाचार के कारण बीजेपी में पैसे की भरमार है। बीजेपी से ईमानदारी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed