फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav Meets Kota, Gwalior Accident Victims at AIIMS Bhopal

मध्यप्रदेश: कोटा और ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव,एआईआईएमएस में जाना इलाज का हाल

Wed, 21 Oct 2026 06:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 21 Oct 2026 06:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के एम्स पहुंचकर कोटा और ग्वालियर सड़क हादसों में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav Meets Kota, Gwalior Accident Victims at AIIMS Bhopal
सीएम मोहन यादव एम्स में भर्ती मरीजों से मुलाकात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा और ग्वालियर में हुए सड़क हादसों में घायल लोगों का हाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल के एम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति, चल रहे इलाज और उन्हें दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: डिंडौरी में सीएमएचओ-डीएचओ समेत 6 पर एफआईआर, 60.60 लाख के कथित गबन का मामला
विज्ञापन


कोटा हादसे के 14 घायल एम्स में भर्ती
भोपाल से खाटूश्याम जी जा रही मिनी बस कोटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस हादसे में घायल बैतूल के 14 लोगों को इलाज के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए हादसे में घायल दो मरीजों को भी एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में सरकारी नौकरी का बड़ा अपडेट: 954 को अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल बनाने का सीएम का एलान

पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों और डॉक्टरों से घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed