फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Attacks Congress Over Human Rights and Naxalism

'जिन्होंने देश को गुलाम बनाया, उनके नाम पर रखे रास्ते'-मानवाधिकार आयोग के मंच से CM मोहन का कांग्रेस पर हमला

Sun, 13 Sep 2026 04:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 13 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति के कारण नक्सलवाद जैसी चुनौतियों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को समान अवसर और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Attacks Congress Over Human Rights and Naxalism
सीएम मोहन यादव, मंत्री विजय शाह और अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मानवाधिकार के बहाने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस शासनकाल में ऐसे लोगों को महिमा मंडित किया गया, जिन्होंने देश को गुलाम बनाकर रखा था। ऐसे लोगों के नाम पर शासन ने मार्गों के नाम तक रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवाधिकार का अर्थ सभी को समान अवसर और सम्मान देना है। उन्होंने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वोट की राजनीति के कारण कई बार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और इससे समाज के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हुईं।
विज्ञापन


यै भी पढ़ें- एमपी में लाड़ली बहना 40वीं किस्त आज: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1,500, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
विज्ञापन


'जीयो और जीने दो' का जिक्र
सीएम डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड काल के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने न केवल अपने नागरिकों की जान बचाई, बल्कि दुनिया के देशों को दवाएं उपलब्ध कराईं। उनके मुताबिक इससे 'जीयो और जीने दो' के अधिकार को फिर स्थापित करने का काम हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार इसी संकल्प के साथ हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में यह वाक्य आदी काल से चला आ रहा है। हमारे वेद वाक्य में भी यत पिंडे तत ब्रह्मांडे यानी जैसा हमारा शरीर है, वैसा ब्रह्मांड है। जो मुझ में है, वो तुझमें है। उन्होंने कहा कि हमने केवल मनुष्य नहीं, प्रकृति मात्र से वही भाव रखा है। 84 लाख योनियों के साथ हमने इस मानव जीवन को पाया है। इस योनी के बाद फिर दो मार्ग निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सागर जहरीली शराब कांड की रिटा. जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान करेंगे जांच,तीन माह में सौंपेंगे रिपोर्ट

मानवाधिकार आयोग का 32वां स्थापना दिवस
भोपाल की आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन-प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोग की विषय आधारित स्मारिका और डायरी का विमोचन किया। मिशन कर्मयोगी के 'साधना सप्ताह' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed